फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Shahpur's Prince is showcasing his prowess in wrestling and has made a name for himself at the national level.

Panipat News: शाहपुर का प्रिंस कुश्ती में दिखा रहा दम, राष्ट्रीय स्तर तक बनाई पहचान

Fri, 12 Jun 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 12 Jun 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Shahpur's Prince is showcasing his prowess in wrestling and has made a name for himself at the national level.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। शाहपुर गांव का युवा पहलवान प्रिंस कुश्ती के क्षेत्र में जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर रहा है। जिला स्तर की कई प्रतियोगिताओं में वह पदक जीत चुका है। अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर प्रिंस अंडर-15 और अंडर-17 स्कूल स्टेट प्रतियोगिताओं में भी भाग ले चुका है।
हाल ही में प्रिंस ने उत्तर प्रदेश के गोंडा में आयोजित अंडर-17 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। हालांकि इस बार वह पदक जीतने से चूक गया, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर उसने भविष्य के लिए मजबूत दावेदारी पेश की है।
विज्ञापन

प्रिंस बचपन से ही अपने गांव स्थित कृष्ण कुंडू स्पोर्ट्स एकेडमी में कुश्ती का प्रशिक्षण ले रहा है। उसने बताया कि वह एक साधारण किसान परिवार से संबंध रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके पिता विजयपाल खेती करते हैं, जबकि माता सरोज गृहिणी हैं। माता-पिता उसे आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग कर रहे हैं। उनका सपना है कि बेटा कुश्ती में ऊंचाइयों को छूते हुए देश का नाम रोशन करे।
कोच कृष्ण कुंडू और प्रदीप ने बताया कि प्रिंस लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुका है। वह आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी पूरी लगन और मेहनत से कर रहा है। कम उम्र में ही उसने अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया है। वह सुबह और शाम एकेडमी में घंटों अभ्यास करता है।

प्रिंस का कहना है कि उसके माता-पिता और दोनों कोचों का मार्गदर्शन उसे लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। फिलहाल वह आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुटा हुआ है और खुद को और मजबूत बना रहा है। उसका लक्ष्य ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश के लिए पदक जीतना है। इसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए वह निरंतर मेहनत कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed