फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Shadow fog on the first morning of the new year, vehicles crawling

मौसम अपडेट- नए साल की पहली सुबह छाया कोहरा, रेंग कर चले वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Shadow fog on the first morning of the new year, vehicles crawling
पानीपत। पानीपत जिले में शनिवार को नए साल का आगाज कोहरे के साथ हुआ। कोहरे के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। जिसके चलते लोग सुबह घरों में ही दुबकने को मजबूर हुए। लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव का भी सहारा लेना पड़ा। हालांकि दिन में धूप खिलने के बाद लोगों को ठंड से हल्की राहत मिली लेकिन शाम होते-होते फिर ठंड शुरू हो गई। जिले आगामी तीन दिन कोहरा छाने, ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह बुधवार से बारिश होने की संभावना भी जताई जा रही है।
विज्ञापन

19 डिग्री दर्ज किया गया पानीपत का अधिकतम तापमान
कड़ाके की ठंड के बीच शनिवार को पानीपत का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में नमी की मात्रा 48 प्रतिशत दर्ज की गई जबकि हवा की गति 3 से 9 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दर्ज की गई। आगामी तीन दिन अधिकतम व न्यूनतम तापमान स्थिर रहने का अंदेशा है। हालांकि बारिश होने के बाद अधिकतम तापमान 18 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान बढ़कर 11-12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

आगामी सप्ताह बारिश के बने आसार
मौसम विभाग के अनुसार आगामी सप्ताह हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार बने हुए हैं। सोमवार से आसमान में हल्के बादल डेरा डाल सकते हैं। वहीं, बुधवार से तीन -चार दिन हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं ओले गिरने की भी संभावना से इंकार नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
शनिवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आगामी तीन दिन ठंड बढ़ने व कोहरा छाने के आसार बने हुए हैं। वहीं, बुधवार से हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश होने पर न्यूनतम तापमान में 5-6 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है।
-डॉ. डीएस बूंदेला, मौसम वैज्ञानिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed