{"_id":"67200976bcbb8bd76e0146c4","slug":"sewer-line-water-will-be-diverted-to-three-places-panipat-news-c-244-1-pnp1004-126561-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सीवर लाइन का पानी तीन जगह किया जाएगा डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सीवर लाइन का पानी तीन जगह किया जाएगा डायवर्ट
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 29 बाईपास रोड के नीचे टूटे मुख्य सीवरेज लाइन के मैनहोल की रिपेयरिंग सीवर की चलती लाइन में करना निगम के लिए खतरे से खाली नहीं है। इसलिए अधिकारियों ने अब नई रणनीति बनाई है। सबसे पहले चलती लाइन में बह रहे पूरे पानी का रूट डायवर्ट किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि इसके लिए तीन जगह पर गंदे पानी के रूट डायवर्जन बनाए गए हैं। बबैल नाका और दो प्वाइंट सेक्टर 29 में बनाए गए हैं। यहां से छह फुट वर्गाकार सीवर लाइन का पूरा गंदा पानी एचएसवीपी के नाले और ड्रेन एक में डाला जा रहा है। इसके बाद लाइन को सूख जाने पर ही रिपेयरिंग का काम हो सकेगा। फिलहाल मुख्य सीवर लाइन का बहाव काफी तेज है। निगम अधिकारी ऐसे अन्य प्वाइंट की तलाश कर रहे हैं। ताकि पानी को डायवर्ट करने के बाद आगे जाने का रास्ता मिल जाए। चालू लाइन बंद भी न हो और मेनहोल को सूखा कर इसकी रिपेयरिंग संतोषजनक की जा सके। अधिकारियों ने बताया कि चलती लाइन में 22 फुट नीचे मेनहोल की रिपेयरिंग खतरनाक साबित हो सकती है। इसके लिए मेनहोल को सुखाना जरूरी है। इसके बाद खाली लाइन होगी और मेनहोल
में कर्मचारी नीचे जाकर इसकी रिपेयरिंग कर सकते हैं।
गौरतलब है कि सेक्टर 29 बाइपास रोड पर करीब दस दिन पहले सड़क धंस गई थी। जिसकी वजह सड़क के नीचे से गुजरने वाली आधे शहर की निकासी कर रही मुख्य सीवरेज लाइन थी। इस लाइन के मेनहोल की दीवार टूट गई। जिससे गहरा गड्ढा हो गया। चूंकि इस सीवर लाइन को रोका नहीं जा सकता और इसकी रिपेयरिंग भी जरूरी है। इसलिए निगम ने रिपेयरिंग तक इस सड़क को ब्लॉक कर बंद कर दिया। अब निगम अधिकारी अलग अलग तकनीक से इसे रिपेयर करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
नगर निगम के एसडीओ अर्पित ने बताया कि चलती लाइन में सीवर लाइन और मेनहोल की रिपेयरिंग आसान नहीं है। इसके लिए सीवर लाइन के रूट डायवर्ट के तीन विकल्प तलाशे गए हैं। यहां से ड्रेन और एचएसवीपी की लाइन में पानी छोड़ा जा रहा है। इससे अलग भी मिले तो वहां से भी पानी को डायवर्ट किया जाएगा। लाइन के सूखने पर मेनहोल की सिल्ट निकालने के बाद ही रिपेयरिंग होगी।