फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sewer line water will be diverted to three places

Panipat News: एक दिन में रिकॉर्ड डेंगू के 14 मरीज मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Sewer line water will be diverted to three places
पानीपत। जिला डेंगू के साथ साथ वायरल फीवर की चपेट में है। वायरल फीवर में भी डेंगू के लक्षण मिल रहे हैं। बच्चे वायरल फीवर की चपेट में आ रहे हैं। हर परिवार में वायरल फीवर के मरीज हैं। जिले में अब प्रतिदिन एक हजार से अधिक एलाइजा टेस्ट हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिले की लगभग 50 लैब पर प्रतिदिन ढाई हजार से अधिक सीबीसी टेस्ट हो रहे हैं। प्रतिदिन 100 से अधिक नए डेंगू के संदिग्ध रोेगी मिले रहे हैं। इसके साथ साथ डेंगू का खतरा अब अधिक गहरा गया है। सोमवार को जिले में एक दिन में डेंगू के रिकॉर्ड 14 केस मिले हैं। यह इस सीजन में एक दिन में मिलने वाली डेंगू के रोगियों की संख्या सबसे अधिक है। यह 90 सैंपल की रिपोर्ट में नए केस मिले हैं। अब जिले में डेंगू के रोगियों की संख्या 181 हो चुकी है। अब डेंगू का पॉजिटिविटी रेट 14 प्रतिशत से अधिक है। नए मरीजों का निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जहां डेंगू के रोगी मिले हैं वहां पर अब स्वास्थ्य विभाग एंटी लार्वा एक्टिविटी चला रहा है। यहां 250 से अधिक बुखार पीड़ितों के ब्लड स्लाइड बनाई गई है। लगभग 250 मकानों में लार्वा जांचा गया है। यहां सात स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिला।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस साल वायरल फीवर के वेरिएंट में काफी बदलाव है। बुखार के साथ साथ शरीर में दर्द व थकान से रोगी परेशान हैं। बुखार जाने के बाद भी 15-20 दिन तक रोगी की बॉडी रिकवर नहीं कर पा रही है। उन्हें सिर दर्द व पैरों में दर्द की शिकायत बनी रहती है। डॉक्टर लोगों को ओआरएस के घोल का सेवन करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स



यहां मिले डेंगू के नए मरीज
डाडोला गांव में 45 साल की महिला, सेक्टर 11 में 53 साल की महिला, रिसालू गांव में 15 साल के किशोर, ताजपुर गांव में 28 साल के युवक, हलदाना गांव में 33 साल के युवक, बलाना गांव में 57 साल के अधेड़, मॉडल टाउन में 24 साल के युवक, फ्लौरा चौक क्षेत्र में 29 साल के युवक, राजाखेड़ी गांव में 29 साल के युवक, बिचपड़ी गांव में 28 साल की महिला, बरसत रोड पर 29 साल की महिला, समालखा की पंचवटी कॉलोनी में 30 साल के युवक, सेक्टर 13-17 में 57 साल के अधेड़ व हथवाला गांव में 50 साल की महिला की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

बॉक्स




स्वास्थ्य केंद्रों की प्रतिदिन की ओपीडी आठ हजार से अधिक
शहर मौसमी बीमारियों की चपेट में है। हर घर में बुखार के मरीज हैं। 90 निजी अस्पतालों व 28 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों की प्रतिदिन की ओपीडी आठ हजार से अधिक हो रही है। प्रतिदिन स्वास्थ्य केंद्रों में बुखार के 1500- 2000 मरीज पहुंच रहे हैं। सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल में 1612 ओपीडी हुई है। इनमें से 350 से ज्यादा ओपीडी वायरल फीवर की हो रही है। जांच के लिए आ रहे हर तीसरे मरीज में डेंगू व मलेरिया के लक्षण मिल रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल समेत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डेंगू मलेरिया की जांच की जा रही है। जिन मरीजों में बुखार के साथ साथ , शरीर में दर्द, थकान व सर्दी लगने जैसे लक्षण हैं उनके टेस्ट कराने के निर्देश दिए गए हैं।




बॉक्स




साल दर साल डेंगू के मरीज




साल- मरीज



2020- 274



2021- 287



2022- 296



2023- 351



2024- अब तक 181



वर्जन :



उप सिविल सर्जन डॉ. सुनील संडूजा ने बताया कि डेंगू का खतरा लगातार बरकरार है। अब सोमवार को डेंगू के नए 14 केस मिले हैं। यहां एंटी लार्वा एक्टिविटी चल रही है। लोगों को डेंगू के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में डेंगू वार्ड बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed