फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sewage overflowing in Sector-25 for a month; contaminated water accumulated in vacant plots.

Panipat News: सेक्टर-25 में एक माह से सीवर ओवरफ्लो, खाली प्लॉटों में भरा दूषित पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
Sewage overflowing in Sector-25 for a month; contaminated water accumulated in vacant plots.
सेक्टर-25 में जमा दू​षित पानी। स्रोत : आरडब्ल्यूए - फोटो : credit
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सेक्टर-25, पार्ट-2 में पिछले करीब एक महीने से सीवर लाइन के ओवरफ्लो और लीकेज की समस्या बनी हुई है। ऐसे में दूषित पानी खाली प्लॉटों में जमा हो रहा है। इसके कारण स्थानीय निवासी नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। सेक्टर में बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। महर्षि दयानंद पार्क सोसायटी के पदाधिकारियों व स्थानीय निवासियों ने उपायुक्त को शिकायत पत्र भेजकर तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

सचिव जगदीश चोपड़ा ने कहा कि सीवर ओवरफ्लो की समस्या पिछले एक महीने से बनी हुई है। खाली प्लॉटों में गंदा पानी भरने से हर समय बदबू आती रहती है। सीवर सफाई देख रहे ठेकेदार देवी राम को कई बार फोन किया गया और संबंधित जेई रिकी छौक्कर को भी दो बार अवगत कराया गया, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। ठेकेदार के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए और इसे ब्लैकलिस्ट किया जाए।सोसायटी के प्रधान डीपी जुनेजा ने कहा कि दूषित पानी के भराव के कारण इलाके में जनस्वास्थ्य संबंधी गंभीर खतरा पैदा हो गया है और संक्रामक बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। प्रशासन को अति गंभीरता दिखाते हुए मशीनरी के जरिए सीवर लाइन की सफाई कर मेनहोल के लीकेज को स्थायी रूप से ठीक कराना चाहिए, ताकि निवासियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन


एचएसवीपी के कार्यकारी अभियंता जगमाल ने बताया कि सेक्टर-25-टू में सीवर जाम या ओवरफ्लो की जानकारी नहीं थी। इसे जल्द ही ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed