{"_id":"64e7ca89964b8f54f30e4ea4","slug":"seven-year-old-girl-riding-a-bike-died-in-a-truck-collision-panipat-news-c-45-1-sknl1006-3673-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सात साल की बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सात साल की बच्ची की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
इस्माइलाबाद। ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता व भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल संदीप उर्फ अशोक उसकी पत्नी सुमन व बेटे हर्षवीर निवासी नैसी का पिहोवा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक की शिनाख्त गुंजन के रूप में हुई।
पुलिस में दर्ज शिकायत में संदीप ने बताया कि वह रात करीब एक बजे अपनी पत्नी सुमन, बेटे हर्षवीर और बेटी गुंजन के साथ बाइक पर इस्माईलाबाद से जलबेहड़ा की ओर जा रहा था। रास्ते में गुरुनानक वाटिका स्कूल के निकट पहुंचे तो हाईवे पर पीछे से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते वह चारों बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गए। ज्यादा चोट लगने के कारण वह बेहोश हो गया। राहगीरों की मदद से उनको पिहोवा के अस्पताल में दाखिल कराया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे और दोनों बच्चों को कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी और पत्नी सुमन को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। एलएनजेपी अस्पताल में उसकी बेटी गुंजन की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत पर ट्रक नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया।