फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Seven-year-old Children after being hit by a tractor trolley

Panipat: ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से सात साल के बच्चे की मौत, लोगों ने कर दी ड्राइवर की धुनाई

Mon, 09 Mar 2026 01:52 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 09 Mar 2026 01:52 PM IST
सार

पुलिस ने बड़ी मुश्किल से चालक को भीड़ से बचाया और अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भागने लगा तो पास में ही काम कर रही महिलाओं ने चालक को पकड़ लिया। 

विज्ञापन
Seven-year-old Children after being hit by a tractor trolley
मामले की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत में सोमवार को एक बड़ा हादसा पेश आया। यहां थाना 1317 क्षेत्र के बरना गांव में रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर लगने से 7 साल के बच्चे की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने चालक को मौके पर ही पकड़ कर पीट दिया।
विज्ञापन


 पुलिस ने बड़ी मुश्किल से चालक को भीड़ से बचाया और अस्पताल में भर्ती करवाया।  बराना गांव के बाल किशन ने बताया कि उनका भतीजा शिवम घर के बाहर खेल रहा था। करीब नौ बजे राणा माजरा की ओर से रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली आई। 
विज्ञापन


ट्राली की चपेट में आने से बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भागने लगा तो पास में ही काम कर रही महिलाओं ने चालक को पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चालक को पीट दिया। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और भीड़ के चंगुल से चालक को बचाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed