फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Seven miscreants attacked with a knife on a young man who went to pick up his younger brother in Jagran

जागरण में छोटे भाई को लेने गए युवक पर सात बदमाशों ने किया चाकू से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Seven miscreants attacked with a knife on a young man who went to pick up his younger brother in Jagran
कच्चा कैंप स्थित जागरण में गए छोटे भाई को लेने गए गायक अमित की गाड़ियों के सात बदमाशों ने पहले शीशे तोड़े और भागने लगे। अमित ने गाड़ी का पीछा किया और उन्हें पकड़ लिया, इस बीच बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। बचाने आए साथियों पर भी आरोपियों ने डंडों से हमला किया और फरार हो गए। इस मामले में पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कृष्णपुरा निवास सुमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कपड़े का व्यापार करता है। वह तहसील कैंप के प्रकाश नगर निवासी अपने साथी शक्ति के साथ कार से अमित और सुनील के साथ कृष्णपुरा से रात 2:45 बजे पर कच्चा कैंप गए थे। सिंगर अमित का छोटा भाई सागर जागरण में गया हुआ था। जिसको लेने के लिए वह करीब तीन बजे कच्चा कैंप गए थे। यहां पता चला कि सागर वहां से जा चुका है। इसी बीच एक गाड़ी आई, जिससे निकलकर एक युवक उनकी गाड़ी के बोनट पर आकर बैठ गया। इसी बीच दूसरे युवक ने उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उन्होंने आरोपियों की कार का करीब एक किलोमीटर तक पीछा किया। वह पीछा करते करते असंध रोड पर शनि मंदिर के सामने एक गली में पहुंचे, जहां पर रास्ता खराब होने के कारण उनकी कार रुक गई। जहां पर आरोपियों की कार से छह से सात युवक डंडे और चाकू लेकर निकले, जिन्होंने उनपर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुशील के हाथ और सिर, अमित की आंख और पेट में चाकू से हमला-
पीड़ित सुमित ने बताया कि आरोपियों ने उसके सिर और हाथ पर चोटें मारी। वहीं सुशील के सिर और अमित की आंख और पेट में में चाकू से हमला कर घायल कर दिया। आरोपियों के कब्जे से वह किसी तरह जान बचाकर भाग निकले। जहां से अमित को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, लेकिन वह फिलहाल सनौली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है।
आरोपियों की शिनाख्त हुई-
सुमित ने बताया कि आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे, लेकिन उन्हें पता चला कि आरोपियों एक कच्चा कैंप निवासी एकमप्रीत, दूसरा विक्की चोपड़ा, तीसरा रोहित छाबड़ा और चार अन्य शामिल थे।

वर्जन
सुमित की शिकायत पर तीन नामजद और चार अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 148, 149, 323, 427, 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है, आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह, पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed