फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Seven lakh rupees cheated in the name of getting job

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से ठगे सात लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Seven lakh rupees cheated in the name of getting job
दंपती समेत सात लोगों ने बिशन स्वरूप कॉलोनी के युवक से रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर सात लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने युवक को नौकरी के फर्जी कागज भी तैयार कर दे दिए। युवक को कागजों के साथ पानीपत रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर के पास ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए भी भेज दिया। स्टेशन मास्टर ने युवक को उसके साथ हुई ठगी की जानकारी दी। इसके बाद युवक ने आरोपियों के खिलाफ सीएम विंडो में शिकायत दी। इसी शिकायत के आधार पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने सातों के खिलाफ केस दर्ज किया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बिशन स्वरूप कॉलोनी निवासी युधिष्ठिर पाराशर पुत्र नारायण पाराशर ने बताया कि आर्य नगर निवासी रविंद्र दहिया पुत्र हरि किशन दहिया को वो सालों से जानता है। रविंद्र दहिया ने जून 2020 में उसके भाई गुलशन से कहा था कि उसके पास खेल कोटे से रेलवे में नौकरी है। अगर वो चाहे तो उसे रेलवे में नौकरी दिला सकता है। गुलशन ने ये बात उसको बताई। वह रविंद्र की बातों में आ गया। रविंद्र ने नौकरी के लिए उनसे सात लाख रुपये मांगे। उसने रविंद्र के कहे अनुसार उसको जनवरी 2021 तक आठ बार में सात लाख रुपये दे दिए। इसके बाद रविंद्र ने उसके कागज भी तैयार करवा दिए। इस काम में उसके साथ उसकी पत्नी रेखा रानी, मध्य प्रदेश निवासी रमीज राजा, दिल्ली निवासी गौतम कुमार, अंबाला निवासी प्रभजोत सिंह, कुरुक्षेत्र निवासी जितेंद्र सिंह. करनाल निवासी अविनाश और प्रवीण जांगड़ा भी था। इन्होंने उसे कागज देकर पानीपत रेलवे स्टेशन पर नौकरी ज्वाइन करने भेज दिया। वो जब रेलवे स्टेशन मास्टर के कार्यालय में नौकरी ज्वाइन करने गया तो स्टेशन मास्टर ने उसे बताया कि ये सभी कागजात फर्जी है। इसके बाद उसने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed