फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Seven corona infected including civil hospital nurse

कोरोना की चौथी लहर का खतरा बढ़ा, मंगलवार को नर्स समेत सात रोगी मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Seven corona infected including civil hospital nurse
पानीपत। जिले में चौथी लहर का खतरा बढ़ गया है। मंगलवार को जिले में सिविल अस्पताल की नर्स समेत सात लोग कोरोना संक्रमित मिले। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया है। ये केस देशराज कॉलोनी, गांव जौरासी खास, तहसील कैंप, हथवाला गांव, नोहरा गांव के हैं। इसके अलावा सिविल अस्पताल की एक नर्स कोरोना संक्रमित मिली है। इससे पहले नौ मई को भी सात केस मिले थे।
विज्ञापन

आशा वर्करों को इन तक दवा पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। कोविड इंचार्ज इनसे इनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं। इस माह में अब तक कोरोना के 29 केस मिल चुके हैं। इनमें से 21 केस की ट्रेवलिंग हिस्ट्री है। ये लोग परिवार के साथ गर्मियों की छुट्टियों में बाहर गए थे। वहां से आने के बाद लक्षण मिले तो जांच में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब गर्मियों में लोग उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, गोवा व सिक्किम में घूमने जा रहे हैं। वहां पर कोरोना संक्रमण का खतरा अधिक है। स्वास्थ्य विभाग की लोगों से अपील है कि वो कोरोना जांच कराकर ही बाहर जाए और वहां से आते ही कोरोना जांच कराएं। स्वास्थ्य विभाग अब विदेश से आ रहे लोगों को भी ट्रेस कर रहा है। विभाग 60 लोगों को ट्रेस भी कर चुका है। इनको भी टेस्टिंग के बाद होम आइसोलेट होने की सलाह दी जा रही है। सिविल सर्जन ने डॉक्टरों को सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को 264 लोगों की कोरोना जांच कराई है। अब जिले में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 14 हो गई है। स्टाफ के अभाव में पिछले एक माह से हर रोज 150-200 लोगों के ही सैंपल लिए जा रहे हैं। तीन से चार दिन में लोगों को उनकी रिपोर्ट मिल रही है। जिले में अब कोरोना के रोगियों की संख्या 36080 हो चुकी है। 35389 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। अब तक 676 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुनील संदुजा ने लोगों से अपील है कि अगर वो बाहर जा रहे हैं तो सतर्कता बरतें। वहां से आने के बाद अपनी कोविड जांच कराएं। अगर लक्षण है तो जांच कराकर खुद को आइसोलेट करें और सोशल डिस्टेसिंग के नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed