{"_id":"67327ad8b18e4a89f00c8d44","slug":"seven-cities-of-haryana-will-get-the-gift-of-electric-buses-panipat-news-c-244-1-pnp1007-127242-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हरियाणा के सात शहरों को मिलेगी इलेक्ट्रिक बसों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हरियाणा के सात शहरों को मिलेगी इलेक्ट्रिक बसों की सौगात
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने सड़क परिवहन को नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात दी है। प्रदेश के सात शहरों में इलेक्ट्रिक बसें चलेगी। परिवहन के बेड़े में 650 बसें शामिल होंगी। विकास के रास्ते पर नान-स्टाॅप दौड़ रहा है सड़क परिवहन के अंतर्गत इन बसों को संचालित किया जाएगा।
हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने घोषणा की है कि प्रदेश के सात शहरों में जल्दी ही इलेक्ट्रिक बसें शुरू की जाएंगी। जिससे यात्रियों का सफर और आरामदायक हो जाएगा। नई बसें आने से यात्री सुविधाएं बढ़ेंगी और यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। एसी बसें शुरू होने से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक राहत मिलेगी।
जिला के रोडवेज अधिकारी सतीश पंवार ने बताया कि अब प्रदेश के सात शहरों फरीदाबाद , गुरुग्राम, हिसार, रोहतक, पानीपत, करनाल और यमुनानगर में इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएगी। ये बसें वातानुकूलित होंगी।
विज्ञापन
इससे प्रदूषण में भी कमी आएगी। परिवहन बेड़े में 650 बसें शामिल की जाएगी। जिनमें 150 बसें एसी और 500 बसें नान एसी होंगी। सतीश पंवार ने बताया कि इससे पहले भी हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पांच एसी बसें शुरू की थी।
इन बसों का शुभारंभ पानीपत से किया गया था। हरियाणा में बढ़ते प्रदूषण को कम करने में भी इलेक्ट्रिक बसें सहयोग करेंगी। ये बस चलने से यात्रियों को भी काफी राहत मिलेगी और बसों की कमी को भी पूरा किया जा सकेगा।