{"_id":"6ac6ba75b985bb45cd00e422","slug":"seven-brought-laurels-to-asian-games-panipat-news-c-244-1-pnp1011-165574-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: एशियाई खेलों में सात ने बढ़ाया मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: एशियाई खेलों में सात ने बढ़ाया मान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। जापान में आयोजित 20वें एशियन गेम्स में पानीपत के सात खिलाड़ियों ने भारत का प्रतिनिधित्व कर जिले का नाम रोशन किया। इनमें चार खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं।
कबड्डी में नौल्था के अंकित जागलान, बापौली के राहुल सेठपाल और जौरासी की राजरानी ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि ग्रीको-रोमन पहलवान नितेश सिवाच ने रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा सागर जागलान, निशा दहिया और आर्यन ने भी विभिन्न स्पर्धाओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
सबसे शानदार प्रदर्शन कबड्डी में रहा। अंकित जागलान और राहुल सेठपाल भारतीय पुरुष कबड्डी टीम का हिस्सा रहे। टीम ने फाइनल में ईरान को 40-34 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं जांजसी की राजरानी भारतीय महिला कबड्डी टीम में शामिल रहीं। भारतीय महिला टीम ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
नितेश ने ग्रीको-रोमन कुश्ती में जीता रजत : नितेश सिवाच ने पुरुषों के 97 किलोग्राम ग्रीको-रोमन कुश्ती वर्ग में रजत पदक हासिल किया। फाइनल में जापान के यूरी नकाजातो से भिडे़ जिसमें नितेश को 0-4 से हार मिली। वह 64 साल बाद एशियन गेम्स के ग्रीको-रोमन वर्ग के फाइनल में पहुंचने वाले भारत के पहले पहलवान बने। नितेश ने पिता के साथ दूध बेचने का काम भी किया है।
सागर, निशा और आर्यन पदक से चूके : नौल्था के सागर जागलान ने पुरुषों के 74 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती वर्ग में हिस्सा लिया। शुरुआती मुकाबला जीतने के बाद उन्हें क्वार्टर फाइनल में हार मिली। कांस्य पदक के मुकाबले में कजाखस्तान के खिलाड़ी से हार के कारण वह पदक से चूक गए। आदियाना की निशा दहिया ने महिला 68 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्हें शुरुआती दौर में उत्तर कोरिया की पहलवान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। वहीं करंहस के वुशू खिलाड़ी आर्यन ने सांडा के 56 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लिया और क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे। उन्हें उज्बेकिस्तान के खिलाड़ी से हार मिली।