फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Service, Sadhana and village expression of our religion: Hosabale

सेवा, साधना और ग्राम हमारे धर्म की अभिव्यक्ति : होसबले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2023 06:22 PM IST
विज्ञापन
Service, Sadhana and village expression of our religion: Hosabale
फोटो- 4 और 5
विज्ञापन

प्रदेश पेज के लिए प्रस्तावित
सेवा, साधना और ग्राम हमारे धर्म की अभिव्यक्ति : होसबले
बिना छल के पूरे विश्व में अपनी संस्कृति का परचम लहरा रहा है भारत : स्वामी अवधेशानंद गिरी
पानीपत के पट्टीकल्याणा में नवर्निमित सेवा साधना एवं ग्राम विकास केंद्र का हुआ लोकार्पण
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा (पानीपत)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले ने कहा कि सेवा, साधना और ग्राम हमारे धर्म की अभिव्यक्ति हैं। इसी के आधार पर देश के परम वैभव को स्थापित किया जा सकता है। आज पूरा विश्व भारत को अपेक्षाभरी दृष्टि से देख रहा है। उन्होंने ये बातें शनिवार को समालखा के पट्टीकल्याणा गांव में श्री माधव जनसेवा न्यास की ओर से नवनिर्मित सेवा साधना एवं ग्राम विकास केंद्र के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
सरकार्यवाह ने कहा कि सेवा साधना एवं ग्राम विकास केंद्र के निर्माण में एक लाख परिवार जुड़े हैं और इसके माध्यम से लाखों परिवारों के उत्थान की परिकल्पना तैयार की गई है। केंद्र में जरूरतमंद बच्चों के लिए छात्रावास भी चलाए जाएंगे। दत्तात्रेय ने कहा कि सेवा हमारे संस्कार, आचार और विचार में है।
विज्ञापन

सेवा साधना एवं ग्राम विकास केंद्र का शिलान्यास नौ जून 2018 को सरसंघचालक मोहन भागवत ने किया था। यह केंद्र 28 एकड़ भूमि में बना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। यजमान श्री माधव जन सेवा न्यास के अध्यक्ष एवं प्रांत संघचालक पवन जिंदल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौ गांवों को गोद लेगा केंद्र
केंद्र आसपास के सौ गांवों को गोद लेगा और इसमें आत्मनिर्भर ग्राम विकास की परिकल्पना पर काम किया जाएगा। यहां कौशल विकास केंद्र भी स्थापित किया जाएगा। इसके लिए श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के साथ एमओयू किया गया है। इस अवसर पर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक बनवीर सिंह, उत्तर क्षेत्र प्रचार प्रमुख अनिल कुमार, प्रांत सह संघचालक प्रताप, प्रांत प्रचारक विजय कुमार, सह प्रांत प्रचारक डॉ. सुरेंद्र पाल, प्रांत कार्यवाह सुभाष आहूजा, सह प्रांत कार्यवाह राकेश त्यागी, प्रताप मलिक, कार्यक्रम के सह व्यवस्था प्रमुख भूषण कुमार, प्रांत प्रचार प्रमुख एवं विश्व संवाद केंद्र, हरियाणा के सचिव राजेश कुमार, उद्योगपति राजेश जैन, निर्मल मिंडा, रामगोपाल, विनोद सिंगला, रामगोपाल, जयभगवान द्वारकाधीश, एसएस बांगा, श्रीभगवान व जेके गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed