फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Serious patients were treated on the first day in Ayushman

Panipat News: आयुष्मान में पहले दिन गंभीर मरीजों का किया इलाज

Wed, 27 Aug 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 27 Aug 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Serious patients were treated on the first day in Ayushman
जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों की लगी भीड़। संवाद

विज्ञापन

- नए और पुराने मरीजों के एक साथ आगे आने से बढ़ी दिक्कत

संवाद न्यूज एजेंसी

पानीपत। निजी अस्पतालों में आयुष्मान योजना के अंतर्गत मंगलवार को 19वें दिन इलाज शुरू किया गया। अस्पतालों के काउंटर पर तीन गुना मरीज पहुंचे। पहले दिन गंभीर मरीजों का इलाज कराया। इनमें ऑपरेशन के अधिक मरीज रहे। मंगलवार को 25 मरीजों की कीमो की और 100 मरीजों के ऑपरेशन किए। इसके साथ ही मरीजों को इलाज के लिए आगे की तारीख दी गई।

जिले में 60 निजी अस्पताल आयुष्मान योजना के अंतर्गत जुड़े हैं। अस्पताल संचालक आईएमए के बैनर तले हड़ताल पर चले गए थे। ऐसे में मरीजों को आयुष्मान कार्ड पर प्राइवेट अस्पतालों में इलाज मिलना बंद हो गया था। इसके चलते कुछ ने अपने ऑपरेशन और इलाज पीजीआई में करा लिए थे। बाकी हड़ताल खुलने के इंतजार में थे। आईएमए ने सोमवार को सरकार के साथ बैठक में आयुष्मान योजना के क्लेम का ठोस आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल वापस ले ली थी और मंगलवार को इलाज शुरू करने का फैसला लिया था। निजी अस्पतालाें में मंगलवार सुबह ही मरीज पहुंचने लगे। ऐसे में आयुष्मान योजना के काउंटर पर सुबह ही भीड़ लग गई। इन सबके बीच जिला नागरिक अस्पताल में भी मरीजों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


मरीज बोले लंबा इंतजार कराया

सैनी कॉलोनी के रघुबीर सैनी मंगलवार को प्रेम अस्पताल पहुंचे। उनको सांस का दर्द था। रघुबीर सैनी ने बताया कि उनको 19 दिन पहले इलाज कराना था। हड़ताल के चलते इलाज नहीं हो पाया। वह दूसरे अस्पताल में भी नहीं गया। उसकी बीमारी लगातार बढ़ रही थी। अब इलाज मिलने की उम्मीद बढ़ी है। चमराड़ा ने रजनीश ने बताया कि उसकी रीढ़ में दिक्कत थी। वह हड़ताल के चलते आयुष्मान कार्ड पर इलाज नहीं करा सका। उनको मंगलवार सुबह हड़ताल खत्म होने का पता चला। वह सुबह ही अस्पताल पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन :

सरकार ने आयुष्मान योजना में क्लेम राशि जल्द ही देने की बात कही है। आईएमए की प्रदेश स्तरीय बैठक में हड़ताल वापस ली है। जिले के अस्पतालों में मंगलवार को इलाज शुरू कर दिया है।


डॉ. जसबीर मलिक, प्रधान, आईएमए।

वर्जन

निजी अस्पतालों में आयुष्मान योजना के अंतर्गत मंगलवार को इलाज शुरू हो गया है। मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। जिला नागरिक अस्पताल में भी मरीजों को बेहतर इलाज दिया जा रहा है।

डॉ. विजय मलिक, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed