फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sentence to be pronounced today for the son who committed murder.

Panipat News: हत्यारे बेटे को आज सुनाई जाएगी सजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Sentence to be pronounced today for the son who committed murder.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। पिता की हत्या के दोषी बेटे को वीरवार को सजा सुनाई जाएगी। सजा के बिंदु पर बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाणी गोपाल शर्मा की अदालत में सुनवाई होनी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से सुनवाई नहीं हो सकी। इसके बाद अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए नौ जुलाई की तारीख निर्धारित कर दी।
थाना तहसील कैंप क्षेत्र के न्यू विकास नगर में दो अक्तूबर को सुमित ने अपने पिता राजपाल की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाणी गोपाल शर्मा की अदालत ने सुमित को दोषी करार दिया था। इसके बाद अदालत ने सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए बुधवार की तारीख तय की थी।
विज्ञापन

बुधवार को सुनवाई नहीं होने के कारण अदालत ने इसे एक दिन के लिए टाल दिया। अब वीरवार को दोपहर से पहले सजा के बिंदु पर दोनों पक्षों की ओर से बहस होगी। इसके बाद अदालत दोपहर बाद दोषी सुमित की सजा का एलान कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed