{"_id":"67dc83cc914b710bbd038cec","slug":"sent-to-bahrain-instead-of-australia-cheated-of-rs-2684-lakh-panipat-news-c-244-1-pnp1001-133928-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ऑस्ट्रेलिया की जगह भेजा बहरीन, 26.84 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ऑस्ट्रेलिया की जगह भेजा बहरीन, 26.84 लाख ठगे
विज्ञापन
पानीपत। न्यू आरकेपुरम कॉलोनी निवासी एक युवक के साथ ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 26.84 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। आरोपियों ने पैसे लेकर ऑस्ट्रेलिया की बजाय उसे बहरीन भेज दिया। वहां जान को खतरा देख परिजनों ने अपने खर्च पर वापस बुलाया। थाना औद्योगिक सेक्टर-29 पुलिस ने जनता समाधान शिविर में मिली शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
न्यू आरके पुरम जाटल रोड के नरेंद्र सिंह ने शिकायत में बताया कि उसकी न्यू विराट नगर में डेंट पेंट की वर्कशॉप है। उसके पास डाहर गांव का जसबीर गाड़ी ठीक कराने आया था। उसने उसके बेटे कमल को ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए 28 लाख की मांग की और पासपोर्ट व अन्य कागजात ले गया। उसने सात जुलाई 2023 को 54 हजार की इमिग्रेशन की फीस कटवाई। वह जसबीर के पास गया तो उसका साथी कृष्ण मिला। उन्होंने कहा कि इमिग्रेशन में बातचीत हो गई है। कमल को सीधे ऑस्ट्रेलिया भेजेंगे। आरोपी ने चार जनवरी 2024 को पांच लाख रुपये लेकर ऑस्ट्रेलिया की बजाय बहरीन भेज दिया। फ्लाइट में बैठने के बाद तीन लाख रुपए जसबीर के कहने पर कृष्ण को नकद दिए। आरोपियों ने 15 दिन बाद ऑस्ट्रेलिया का टिकट भेजने का आश्वासन दिया। कुछ दिन बाद फिर आरोपियों को पांच लाख रुपए दिए। तीन महीने बाद भी उसके बेटे को ऑस्ट्रेलिया नहीं भेजा तो उसने 1.30 लाख रुपये खर्च कर बहरीन से वापस बुला लिया। आरोपियों ने फिर उसे पढ़ाई के आधार पर ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर 19 अप्रैल 2024 को भी आठ लाख रुपए खाते में डलवा लिए। आरोपियों ने विश्वास बनवाने के लिए 9.63 लाख का सिक्योरिटी के तौर पर चेक भी दिया था।