फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sent one bus for Kisan Fair, ten buses for Chulkana Dham, passengers worried

Panipat News: किसान मेले के लिए एक, चुलकाना धाम के लिए दस बसें भेजीं, यात्री परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
Sent one bus for Kisan Fair, ten buses for Chulkana Dham, passengers worried
पानीपत। रोडवेज ने कुरुक्षेत्र के लाड़वा में किसान विकास मेले और चुलकाना में चल रहे फाल्गुन महोत्सव में 11 बसों को लगाया है। इनमें दूसरे रूटों से हटाकर 10 बसों को चुलकाना और एक बस को कुरुक्षेत्र के लिए चलाया गया है। अब होली पर घर जाने वाले और दैनिक यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यात्री देवेंद्र, निशांत और जितेंद्र ने बताया कि वह रोडवेज बसों के माध्यम से ही शहर में आते है और शाम को भी बस से ही अपने गंतव्य के लिए जाते है। उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों से रूट पर बसों की कमी के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इसके लिए रोडवेज अधिकारियों को भी अवगत कराया लेकिन कोई समाधा नहीं किया गया है। उन्होंने ऐसी स्थिति में रूटों पर अन्य बसों के संचालन की मांग की है। इससे यात्रियों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। संवाद
विज्ञापन

वर्जन :
चुलकाना धाम फाल्गुन मेले के लिए पिछले दो दिन से दस बसों को भेजा जा रहा है। साथ ही एक बस को शनिवार को कुरुक्षेत्र के लाडवा में आयोजित किसान विकास मेले के लिए भेजा गया है। यह बस समालखा और इसराना से किसानों को लेकर सुबह ही मेले में पहुंची और देर रात किसानों के साथ डिपो में पहुंचेगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्रम कांबोज, महाप्रबंधक रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed