{"_id":"641cbccad82d0c437a056644","slug":"send-six-samples-of-buckwheat-flour-and-ghee-to-panchkula-lab-panipat-news-c-18-1-69489-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कुट्टू के आटे और घी के छह सैंपल लेकर पंचकूला लैब भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कुट्टू के आटे और घी के छह सैंपल लेकर पंचकूला लैब भेजे
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग और खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम नवरात्र पर मिलावटी सामान को लेकर अलर्ट हो गई है। टीम ने वीरवार को शहर में करीब चार स्थानों से कुट्टू के आटा व नवरात्रों में खाए जाने वाले अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे। इसमें कुट्टू के आटे व घी के छह सैंपल भरे हैं। सैंपल को जांच के लिए पंचकूला लैब में भेज दिया है। टीम शुक्रवार को भी सैंपल लेगी।
संयुक्त टीम वीरवार को सेक्टर 25, छोटूराम चौक, सब्जी मंडी व मलिक एंक्लेव स्थित चार दुकानों पर पहुंची। यहां से कुट्टू व घी के छह सैंपल लिए हैं। सैंपलों की रिपोर्ट करीब एक महीने में चंडीगढ़ से आएगी। 2021 में भी त्योहार सीजन में विभाग ने 100 सैंपल लिए थे। रिपोर्ट दो माह बाद आई तो 10 फेल मिले थे। उन दुकानदारों पर जुर्माना तो लगा, लेकिन फायदा क्या हुआ। लोग तब तक लोग उत्पाद इस्तेमाल कर चुके थे।इस प्रक्रिया में बदलाव कर रिपोर्ट ऑन द स्पॉट मिलनी चाहिए।
चार दुकानों से कुट्टू के आटे व घी के छह सैंपल लिए गए हैं। सैंपल जांच के लिए पंचकूला भेजे जा चुके हैं। नियमित रूप से सैंपलिंग की जाएगी। मिलावटखोरों पर कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
- जोगेंद्र सिंह, जिला अधिकारी, खाद्य एवं सुरक्षा विभाग।