फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Send money anywhere from post office, one percent will have to be charged

डाक विभाग ने शुरू की डीएमटी योजना, प्रवासी मजदूर उठा सकेंगे लाभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Send money anywhere from post office, one percent will have to be charged
अगर आपका किसी बैंक या डाकघर में खाता नहीं है और आपको नकद राशि किसी बैंक में भेजनी है तो चिंता छोड़ दीजिए। डाक विभाग ने डीएमटी (डोमेस्टिक मनी ट्रांसफर) सेवा शुरू की है। कोई भी व्यक्ति डाकिए के जरिए घर बैठे और डाकघर के काउंटर से किसी भी बैंक खाते में नकद जमा करा सकेगा।
विज्ञापन

डाक विभाग की नई व्यवस्था के अनुसार एक फार्म भरकर अपना व संबंधित खाताधारक का मोबाइल नंबर अंकित करना होगा। जिसके बाद राशि डाकघर द्वारा संबंधित बैंक खाता में ट्रांसफर कर दी जाएगी। कुछ ही मिनट में बैंक खाते से संबंधित व्यक्ति रुपये की निकासी कर सकते हैं। अभी तक सिर्फ निकासी की सुविधा ही थी। डोमेस्टिक मनी ट्रांसफर सेवा का लाभ लेने के लिए न्यूनतम 10 रुपये या जमा की गई धनराशि का एक फीसदी जो भी अधिक हो, उसे चुकाना होगा।
विज्ञापन

जानिए... कैसे काम करता है डीएमटी
व्यवस्था के तहत पैसा ट्रांसफर होने का मैसेज भी आएगा। इसके लिए पैसा भेजने वाले का बैंक अकाउंट होना जरूरी नहीं है, सिर्फ मोबाइल नंबर आवश्यक है। यह व्यवस्था इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के जरिए दी जा रही है। ग्राहक को पैसा भेजने वाले के खाते का नंबर, आईएफएससी कोड व अपना मोबाइल नंबर बताकर कैश देना होगा। डाकिया अपने मोबाइल से तुरंत बताए गए खाते में रुपये ट्रांसफर करेगा तो ग्राहक के मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा। जिसे डाकिया से शेयर करना होगा। ओटीपी डालते ही खाते में बैलेंस क्रेडिट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह में अधिकतम 1 लाख ही करा सकते हैं जमा
डोमेस्टिक मनी ट्रांसफर सेवा के तहत पैन कार्डधारक एक बार में 25 हजार, एक दिन में 49999 और एक माह में अधिकतम एक लाख रुपये किसी भी बैंक खाते में नकद जमा करा सकते हैं। बिना पैन कार्ड के कोई भी एक बार में पांच हजार रुपये, एक दिन में 25 हजार तथा एक माह में अधिकतम 25 हजार रुपये घर बैठे बैंक खाते में जमा करा सकता है। इस सेवा के तहत न्यूनतम 100 रुपये जमा कराए जा सकते हैं। पांच हजार रुपये मोबाइल नंबर पंजीकरण द्वारा भेजे जा सकते हैं। जबकि 25 हजार तक के लिए मोबाइल नंबर के साथ आधार संख्या और पैन कार्ड देना होगा।

पैसे ट्रांसफर करने के लिए अब बैंकों की तरह डाकखानों में भी सुविधा दी गई है। इससे बैंकों की लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। गांवों और दूरदराज के क्षेत्रों तक डाक विभाग के विस्तृत नेटवर्क के चलते महिलाओं, वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजनों, दुकानदार, प्रवासी श्रमिकों इत्यादि को काफी सहूलियत होगी।
-नरेश धीमान, मुख्य डाक अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed