फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   send 35 million thugs to australia on a tourist visa for a job

नौकरी के लिए टूरिस्ट वीजा पर भेज दिया ऑस्ट्रेरिया, ऐंठे 35 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
send 35 million thugs to australia on a tourist visa for a job
विदेश भेजने के नाम पर गांव पावटी के एक युवक को नौकरी लगवाने के नाम पर परिवार सहित टूरिस्ट वीजा पर आस्ट्रेलिया भेज दिया। इस एवज में ठगों ने 35 लाख रुपये भी ले लिए। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी है कि रकम वापस मांगने पर ठगों ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। पुुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव पावटी निवासी अमित कुमार ने बताया कि गांव झंझौली निवासी उसके मामा का लडक़ा राजेश दलाल टिकरी गांव में बिल्डिंग निर्माण का कार्य करता है। उसके पास अक्सर आना-जाना रहता है। वहीं पर उसकी मुलाकात प्रदीप से हुई और उसने बताया कि वह लोगों को विदेश में नौकरी लगवाकर बसाने का काम करता है। विभिन्न देशों के दूतावासों मेें उसकी पहचान है और वह उसे परिवार सहित आस्ट्रेलिया भिजवा सकता है। इसमें करीब 50 लाख रुपये का खर्चा आएगा। जिसमें 35 लाख पहले और 15 लाख रुपये वीजा लगने के बाद देने होंगे। मार्च 2017 में बात तय हुई और प्रदीप कागजात एवं पैसे के लिए उसके घर आया। उसने किसी तरह 10 लाख रुपये प्रदीप को राजेश निवासी गांव झंझौली के सामने दे दिए। अप्रैल में प्रदीप ने और पैसे मांगे और बताया कि इस काम से एक से डेढ़ साल का वक्त लगेगा। करीब सात-आठ महीने में प्रदीप ने उससे 35 लाख रुपये ले लिए। प्रदीप पैसे के लिए उसे फोन करता और उसके साथी संदीप उर्फ सोनू और मंजीत घर पर आकर रकम ले जाते थे। उसने राजेश दलाल व विकास निवासी गांव पावटी के सामने पैसे दिए। मई 2018 में उसने आस्ट्रेलिया का टूरािस्ट वीजा लगवाकर दे दिया और आस्ट्रेलिया जाते ही वहां कागज मिल जाएंगे। करीब डेढ़महीने तक परिवार सहित आस्ट्रेलिया में रहा। पूछताछ पर पता चला कि ऐसा कोई नियम नहीं है। वहां से लौटने के बाद राजेश दलाल के साथ आरोपी प्रदीप के घर पहुंचा तो तीनों आरोपियों ने उसे 35 लाख रुपये का चेक देते हुए कुछ समय मांगा। दिसंबर में चेक बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। इसके बाद उन्होंने पंचायत में पैसे देने की बात कही, लेकिन नहीं दिए। जुलाई 2020 में राजेश दलाल आरोपी प्रदीप को उसके पास लाया तो उस दौरान उसके साथ दो अन्य व्यक्ति भी थे। साथ ही मारपीट करते हुए पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed