फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Seeks permission to run tea canteen in hospital for martyr's family

Panipat News: शहीद के परिवार के लिए अस्पताल में चाय की कैंटीन चलाने की अनुमति मांगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Seeks permission to run tea canteen in hospital for martyr's family
पानीपत। समालखा के हथवाला रोड निवासी महिला सत्या कुमारी ने प्रशासन से शहीद परिवार को रोजगार देने की मांग की। उन्होंने बताया कि सीमा सुरक्षा बल की 89 बटालियन की तरफ से जिला नागरिक अस्पताल में चाय की दुकान चलाने की अनुमति दी गई है लेकिन अभी तक उन्हें इसका लाभ नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि अगर उन्हें कैंटीन चलाने की अनुमति मिलती है तो वे अपने परिवार का पालन पोषण कर सकती है।
विज्ञापन

प्रशासन ने संबंधित विभाग को इस पर संज्ञान लेने को कहा है। इस तरह सोमवार को जिला स्तरीय समाधान शिविर में 87 शिकायतें पहुंची। अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को इनके समाधान के निर्देश दिए। जिला स्तरीय समाधान शिविर सोमवार को जिला सचिवालय के द्वितीय तल स्थित हाल में लगाया गया। इसकी अध्यक्षता जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र पाल मलिक ने की। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया कि समस्याओं के समाधान में समय लग सकता है। मायूस न हों समाधान निश्चित है। उन्होंने शिविर में आई पेंशन से संबंधित समस्याओं को लेकर अधिकारियों को जांच करने के निर्देश दिए व कार्य में रूचि लेकर जल्द निपटाने की बात कही।
विज्ञापन

इसम सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। उनकी विधुर पेंशन बनाई जाए। मनोज कुमार वासी महराणा ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने वर्क वीजा के नाम अमेरिका में नौकरी देने का लालच देकर 30 लाख रुपये की ठगी कर ली। उन्होंने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पैसे वापस करवाने की अपील की। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने पुलिस विभाग को इस पर संज्ञान लेने को कहा। पानू राम वासी वार्ड-11 ने प्रशासन से बिजली के बिल में हो रही त्रुटि ठीक कराने का अनुरोध किया। वहीं लोगों को केंद्र सरकार द्वारा संचालित सीसीएचएफई के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर नगराधीश टीनू पोसवाल, सीएमओ डॉ. जयंत आहुजा, खजाना अधिकारी हजारा सिंह, डीडीपीओ मनीष, आयुष अधिकारी डॉ. संजय, जिला रोजगार अधिकारी रीतू चहल, जिला बाल कल्याण अधिकारी रीतू राठी, खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक नीतू व एलडीएम राजकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed