फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Seeing the missing son dead for twenty-four hours, unconscious

चौबीस घंटे से लापता बेटे को मृत देख हुआ बेसुध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Seeing the missing son dead for twenty-four hours, unconscious
पानीपत। जीटी रोड पर पीर बाबा के सामने गांव सिवाह के पास एक कार चालक ने युवक को टक्कर मार दी और फरार हो गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक 24 घंटे से लापता था। उसका पिता भी ढूंढते-ढूंढते मौके पर पहुंचा तो अपनी ही बेटे का शव पड़ा देख बेसुध हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे किसी तरह संभाला और हादसे की डॉयल 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया।
विज्ञापन

यूपी के आजमगढ़ के गांव सिरसाल निवासी खरपतु पुत्र विश्वनाथ ने बताया कि वह हाल में गांव सिवाह में रहता है। उसका लड़का लालजीत (34) सनौली रोड स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। गत 19 दिसंबर को वह काम खत्म कर दोपहर दो बजे फैक्टरी से घर पर आ गया था। इसके बाद वह खाना खाकर वापस चला गया था। जब शाम तक वह घर नहीं लौटा, घर वाले परेशान हो गए। खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सोमवार को वह जीटी रोड की तरफ गया तो एक लग्जरी गैरेज के सामने कुछ लोगों की भीड़ जमा थी। उसने पास जाकर देखा तो उसका बेटा लालजीत मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। उसके सिर, नाक और मुंह में गंभीर चोट लगी हुई थी, उसके मुंह से खून निकल रहा था। मौके पर उसकी मौत हो गई। जैसे ही घर पर यह सूचना पहुंची तो वहां पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है, पिता के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - इंस्पेक्टर अंकित नांदल, सेक्टर 29 थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
समालखा। गांव चुलकाना के अड्डे पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को दी शिकायत में गांव अटैल निवासी बलराज ने बताया कि बेटा सोमवार की रात बाइक पर समालखा से घर के लिए निकला था। चुलकाना अड्डे के पास बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने के कारण बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सड़क पर खड़ी ट्राली से टकराने से बाइक सवार की मौत
मतलौडा। खेत से काम करने के बाद अपने घर लौट रहे करसिंधु निवासी संजय की सड़क हादसे में मौत हो गई है। संयज की बाइक सड़क पर खड़ी ट्रॉली से टक्कर गई थी। घटना के बाद से ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मृतक संजय के साथी नरेश ने पुलिस को बताया कि वे दोनों अलग अलग बाइक पर सवार होकर सोमवार शाम 6:30 बजे घर लौट रहे थे। रास्ते में अंधेरा होने के कारण संजय की बाइक ट्राली से टक्करा गई। इसमें संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उसे सफीदों के सरकारी अस्पताल में ले गए। वहां पर संजय ने दम तोड़ दिया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed