फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Seeing alone, the young man took away the innocent of two years, the police arrested

Panipat News: अकेली देख दो साल की मासूम को उठा ले गया युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Seeing alone, the young man took away the innocent of two years, the police arrested
पानीपत। गोअसली से दो वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण कर ले जाने वाले आरोपी को राहगीर की सूचना पर डायल 112 पर तैनात स्टाफ ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया। आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एएसपी मयंक मिश्रा ने बताया कि बुधवार को सेक्टर-29 क्षेत्र में ईआरवी नंबर 540 पर तैनात स्टाफ को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि पसीना कलां रोड पर संदिग्ध किस्म का एक युवक करीब दो वर्षीय बच्ची को लेकर बैठा है। बच्ची रो रही है। इस पर पुलिस टीम पसीना कलां रोड पर पुलिया के पास पहुंची तो लाल रंग की कमीज पहने युवक के पास करीब दो वर्षीय बच्ची रोते हुए मिली। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपनी पहचान मोहम्मद जसीम निवासी शिकारपुर, पूर्णिया, बिहार हाल निवास राजीव कॉलोनी पानीपत के रूप में बताई। टीम ने रोती हुई बच्ची से बातचीत की तो उसने बताया कि वह उसे नहीं पहचानती। आरोपी से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बच्ची को गोअसली मोहल्ला से उठाकर लाने का खुलासा किया।
विज्ञापन

ईआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी बच्ची को लेकर गोअसली मोहल्ले में पहुंचा तो बच्ची की मां सलमा उसे तलाशते हुए मिली। पुलिस ने बच्ची को सकुशल उसकी मां के हवाले किया। बच्ची की मां ने बताया कि आरोपी युवक उसकी दो वर्षीय बच्ची जन्नत अपह्त कर ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी मोहम्मद जसीम ने बताया कि वह बुधवार को गोसली मोहल्ले की मस्जिद में आया था। इसके बाद वापस अपने किराये के कमरे पर जा रहा था तो उसको मोहल्ले की गली में बच्ची अकेले खड़ी दिखाई दी। आरोपी को बच्ची सुंदर लगी तो वह उसे उठाकर अपने साथ ले गया। बच्ची रोने लगी तो आरोपी उसे चुप कराने के लिए शहर के बाहरी एरिया में ले गया था। तभी सूचना पर पुलिस ने उसे काबू कर लिया। बताया जा रहा है कि जसीम शादीशुदा है, उसके तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed