{"_id":"91bcc32de31be9aa701af556c9353797","slug":"security-tited-in-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिमी नाम आने से शहर में मचा हड़कंप, पुलिस ने बढ़ाई शहर की सुरक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिमी नाम आने से शहर में मचा हड़कंप, पुलिस ने बढ़ाई शहर की सुरक्षा
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Wed, 20 Jan 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत में ट्रेन बम धमाके के बाद जीटी रोड पर शहर के अन्य हिस्से की सुरक्षा बढ़ी दी है। जीटी रोड के दोनों तरफ बख्तरबंद गाड़ी तैनात हैं और हर संदिग्ध पर नजर गड़ाए हुए है।
राज्य का सबसे संवेदनशील और राजधानी से मात्र 90 किलोमीटर दूर स्थित पानीपत शुरू से ही आंतकियों के निशाना पर रहा है।
पानीपत में रिफाइनरी, एनएफएल, थर्मल और उघोग होने से खुफिया एंजेसियों ने पानीपत को राज्य का सबसे संवेदनशीन क्षेत्र घोषित किया है।
ऐसे में गणतंत्र दिवस के मात्र कुछ ही दिन पहले ट्रेन में बम बलास्ट होने से सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए। जांच के बाद मामले में आतंकी संगठन सिमी का नाम सामने आने से शहर में हड़कंप मच गया है।
पुलिस ने आनन-फानन में शहर को सुरक्षा घेरे में ले लिया है। शहर के चारों नाकों पर पुलिस की जिप्सियां तैनात कर दी गई हैं।
नाकों पर बने मोर्चों में जवानों को एलएमजी व अन्य आधुनिक हथियारों के साथ तैनात कर दिया गया। शहर में आने वाले हर वाहन पर पुलिस की कड़ी नजर है।
पुलिस पार्टियां पेट्रोलिंग के दौरान हर संदिग्ध पर कड़ी नजर रख रही हैं। रात को पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। सार्वजनिक स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस लगा दी गई है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन की सुरक्षा के लिए स्पेशल कमांडो को बुलाया गया है। आईबी के हाई अलर्ट के बाद प्रशासन सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतना चाहता है।
शहर के नाकों पर पुलिस तैनात की है। नाकों पर जवानों को एलएमजी के साथ तैनात किया गया है। शहर में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। शहर में आने वाले वाहनों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। शहर को सुरक्षा के घेरे में बांध दिया गया है।
जोगिंद्र राठी, क्राइम डीएसपी, पानीपत।