फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   sector, sevraje, you all, dhanda

सेक्टरों में सीवर जाम हुए तो तुम सब को जाम कर दूंगा : ढांडा

Tue, 25 Apr 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Tue, 25 Apr 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
sector, sevraje, you all, dhanda
पानीपत - फोटो : पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो       
विज्ञापन

पानीपत। ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि शहर के सेक्टरों में सीवर जाम हुए मिले तो मैं तुम सबको (हुडा अधिकारियों) जाम कर दूंगा। मुझे नहीं पता तुम कैसे और किस तरह से करोगे, मेरे पास आगे से सेक्टरों में सीवर और पानी से संबंधित कोई शिकायत आई तो तुम सबकी खैर नहीं।
उन्होंने ये बात सोमवार को हुडा के सेक्टर-18 स्थित कार्यालय में हुडा ईओ दीपक घनघस, एक्सईएन रविंद्र कुमार आहुजा और एसडीओ देवेंद्र सिंह मलिक के साथ बैठक में कही। वे सेक्टर-24 रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के कहने पर हुडा दफ्तर पहुंचे थे। एसोसिएशन ने वार्ड पार्षद रातरतन अग्रवाल की इंटरलॉकिंग टायल लगाने की मांग को गलत बताया। साथ ही सेक्टर में तारकोल और रोड़ी की सड़क बनाने की मांग की। बता दें कि वार्ड पार्षद ने हुडा अधिकारियों पर गलियों और सड़कों के टेंडर में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने सबसे पहले सेक्टर-24 की समस्याओं के बारे में हुडा एक्सईएन से रिपोर्ट ली। कहा कि यहां हाउस नंबर एक से 860 तक की सड़कों के पुनर्निर्माण का बजट पास हो चुका है। उसी बजट से सेक्टर की सड़क कंक्रीट से बनाने के लिए कहा। सेक्टर-24 के पास रेत-बजरी वालों के अतिक्रमण करने पर कार्रवाई के लिए आदेश दिए। इस पर हुडा ईओ ने शनिवार कार्रवाई करने का समय मांगा। इस मौके पर प्रधान शिव कुमार, उप प्रधान संदीप दहिया, सचिव संदीप कुमार व सभी रेजिडेंस वेल्फेयर एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजिस्टर किए चेक, प्रतिदिन की मांगी रिपोर्ट
ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा ने हुडा दफ्तर में पहुंचकर वहां के रजिस्टर चेक किए। इसमें सीवर साफ करने की मशीन की हाजिरी 20 मार्च 2017 तक ही लगी मिली। इस पर विधायक भड़क गए। उन्होेंने हुडा एक्सईएन से पूछा कि इसमें इसमें न तो 20 मार्च के बाद की हाजिरी है और नहीं ही आपने इसमें हर रोज की हाजिरी लगने के बाद साइन किए हैं। ऐसा क्यों? इस पर एक्सईएन ने कहा कि उन्हें सोनीपत का अतिरिक्त चार्ज दिया हुआ है। इस कारण साइन करना भूल गए। विधायक ने प्रतिदिन की हाजिरी की फोटो ले ली। इसके बाद हुडा के सभी कर्मचारियों की डिटेल मंगवाई।       

विधायक बोले, हुडा अधिकारियों का काम ठीक नहीं
ग्रामीण विधायक ने हुडा अधिकारियों से रवैया ठीक करने को कहा। उसी वक्त वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विधायक से शिकायत की कि जब भी फोन करते हैं तो पहले फोन नहीं उठाते, यदि फोन उठा लेते हैं तो ठीक से बात नहीं करते। बिना पूरी बात सुने फोन काट दिया जाता है। इस पर विधायक ने कहा कि हुडा अधिकारी अपना काम करने का रवैया ठीक करें। जनता के सहयोग से काम करें। अधिकारियों से कहा कि अब विभाग में काम चोरी नहीं चलेगी। अपना काम तो सबको करना होगा। यदि किसी ने अपना काम नहीं किया या काम चोरी की और इस वजह से जनता परेशान हुई तो वे सबको परेशान कर देंगे।


हुडा अधिकारियों से उनके काम की रिपोर्ट मांगी गई है। सभी अधिकारियों को जनता के कामों को जल्द से जल्द करने के आदेश दिए हैं। हुडा में कर्मचारियों की कमी नहीं है। यदि कर्मचारी काम ही नहीं करेंगे तो कमी बनी रहेगी। सेक्टरों में सीवर और पानी की हुडा की ओर से कोई कमी नहीं रहेगी।       
महीपाल ढांडा, ग्रामीण विधायक, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed