फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Second phase completed, list of vacant seats will be released today

Panipat News: दूसरा चरण पूरा, आज जारी होगी रिक्त सीटों की सूची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
Second phase completed, list of vacant seats will be released today
पानीपत। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दूसरे चरण की काउंसलिंग व दाखिला प्रक्रिया शनिवार को संपन्न हो गई। आज रिक्त सीटों की सूची जारी की जाएगी। वहीं तीसरी वरीयता सूची 18 जुलाई को जारी होगी। तीसरे चरण में अभ्यर्थी 18 से 23 जुलाई तक फीस जमा करवा दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे। वहीं, शनिवार शाम तक प्रदेश की 344 आईटीआई में 21935 अभ्यर्थी दाखिला ले चुके थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 19593 अभ्यर्थियों जबकि निजी आईटीआई संस्थानों में 2342 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया है। जीटी रोड स्थित राजकीय आईटीआई में करीब 330 अभ्यर्थी दाखिला ले चुके हैं जो कुुल सीटों का करीब 35 फीसदी है। आईटीआई में दाखिला लेने को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह है। विद्यार्थी इलक्ट्रिशियन ट्रेड में दाखिले को प्राथमिकता दे रहे हैं। वहीं, युवा अभ्यर्थी कोपा, फिटर, मशीनिस्ट जैसी ट्रेडों में भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। आईटीआई प्रबंधन का कहना है कि आईटीआई में दाखिला लेने से उनमें कौशल का विकास होगा और रोजगार की संभावनाएं बढ़ेगी।
विज्ञापन




पहले चरण में 15084 अभ्यर्थियों ने लिया था दाखिला
पोर्टल पर उपलब्ध डाटा के अनुसार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में पहले चरण की काउंसलिंग में प्रदेश में 15084 आवेदकों ने दाखिला लिया था। जिले की नौ राजकीय आईटीआई में अलॉट सीटों पर 500 से अधिक विद्यार्थियों ने दाखिला लिया था। इसमें जीटी रोड स्थित राजकीय आईटीआई में 952 सीटों में से 204 सीटों पर दाखिला हो चुका है। प्रदेश में 379 आईटीआई में 84768 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था जिनमें से 71085 आवेदन पूर्ण किए जा चुके हैं। आरक्षित श्रेणी में 58074 अभ्यर्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




आईटीआई में यह रहेगा तीसरे चरण का शेड्यूल
तीसरा चरण-

रिक्त सीटों की सूची जारी - 14 जुलाई
मेरिट कम सीट अलॉटमेंट - 18 जुलाई

फिजिकल दस्तावेज सत्यापन - 18 से 22 जुलाई

फीस जमा - 18 से 23 जुलाई



वर्जन-

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया जारी है। दूसरी वरीयता सूची के आधार पर फीस जमा करवाने की प्रक्रिया शनिवार को संपन्न हो गई। तीसरे चरण में 14 को रिक्त सीटों की सूची जारी होगी जबकि मेरिट सूची व सीट अलॉटमेंट 18 जुलाई को जारी होगी। विद्यार्थी 23 जुलाई तक फीस जमा करवा दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे। कुल चार मेरिट लिस्ट जारी होंगी, जिसमें अलग-अलग निर्धारित समय पर दस्तावेजों की जांच व फीस भरने का समय रहेगा।

- डॉ. कृष्ण कुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed