फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Second accused of cyber thug gang on police remand

Panipat News: साइबर ठग गिरोह का दूसरा आरोपी पुलिस रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Second accused of cyber thug gang on police remand
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। क्रेडिट कार्ड बंद करवाने के झांसे देकर समालखा निवासी युवक से 49740 रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के दूसरे आरोपी को थाना साइबर क्राइम पुलिस की टीम चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले पकड़े जा चुके अपने साथी आरोपी संजय निवासी नंगली विहार दिल्ली से बैंक खाते की किट खरीदकर गिरोह के अन्य साथी आरोपियों को 11 हजार रुपये में बेचने बारे स्वीकारा।
गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों के ठिकानों का पता लगा काबू करने, ठगी गई नगदी बरामद करने के लिए पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इसे लेकर थाना साइबर क्राइम में समालखा के बेनीवाल मोहल्ला निवासी सुनील ने शिकायत देकर बताया था कि वह पानीपत में ई रिक्शा डिस्ट्रीब्यूटर है। 26 जून 2023 को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। जो अपने आप को एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट से बता रहा था। उसने झांसे में लेकर उसके क्रेडिट कार्ड की सारी जानकारी लेकर 49740 रुपये ठग लिए थे।
विज्ञापन

थाना साइबर क्राइम प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने साइबर ठगी की इस वारदात का बीते दिनों पर्दाफाश कर गिरोह के आरोपी संजय निवासी नंगली विहार दिल्ली को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि उसकी कॉलोनी का रितेश साइबर फ्राड का काम करता है। आरोपी संजय ने शार्टकट तरीके से पैसे कमाने की चाहत में आईडीएफसी बैंक की अपने खाते की चैक बुक व डेबिट कार्ड रितेश को 11 हजार रुपये में बेचने बारे स्वीकारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन हजार रुपये नगद लेकर दोनों के बीच बाकी पैसे बाद में लेने की बात तय हुई थी। पुलिस ने आरोपी संजय के कब्जे से खाते में प्रयोग मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजने के बाद आरोपी रितेश की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे। इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार ने बताया कि आरोपी रितेश साइबर ठगी के अन्य मामले में चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल में बंद था। अब थाना साइबर क्राइम पुलिस की टीम आरोपी रितेश को पूछताछ के लिए शुक्रवार को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed