फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Search operation for leopard lasted for five hours

पांच घंटे चला तेंदुए के लिए सर्च अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Search operation for leopard lasted for five hours
गांव रिसपुर के खेतों में देखे गए तेंदुए का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लग पाया है। मंगलवार को वन विभाग की टीम ने करीब 5 तक आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया है। वाइल्ड लाइफ निरीक्षक कृष्ण कुमार ने बताया कि कड़ी मशक्त के बाद भी तेंदुए का कोई सुराग नहीं लगा है। तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल लगा रखा है। पूरी रात उनके साथ टीम सदस्य सोनू, बलराज, मुनीराम व प्रताप निगरानी रखे हुए थे। तेंदुए का कोई सुराग नहीं है।
विज्ञापन

विदित है कि रिसपुर गांव निवासी किसान मोहकम पुत्र धूप सिंह सोमवार सुबह खेत में ट्यूब्वेल चलाने गया था। वो खेत में ट्यूब्वेल चलाकर कोठरे पर बैठ गया। जब वो नाके से दूसरे खेत में पानी छोड़ने गया तो उसके ईंख में तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुए को देखते ही घबराहट में उसका पैर फिसल गया। उसने शोर मचाया तो तेंदुआ ईख में अंदर चला गया। उसने साथी किसान कृष्ण को इसकी सूचना दी। कृष्ण भी मौके पर आया और ग्रामीणों को इस बारे में आगाह कर दिया गया। सूचना मिलते ही तहसीलदार, वन रेंज अधिकारी विरेंद्र सिहं व सनौली खुर्द थाना प्रभारी जगजीत सिहं टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। सोमवार व मंगलवार को सर्च अभियान चलाया गया। अब भी टीमों में तेंदुए के लिए जाल बिछाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed