फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Search continues for uncle and nephew who drowned in Yamuna's pond

Panipat News: यमुना के कुंड में डूबे चाचा-भतीजा की तलाश जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 02:42 AM IST
विज्ञापन
Search continues for uncle and nephew who drowned in Yamuna's pond
यमुना में डूबे चाचा भतीजा के बारे में स्थानीय लोगों से  पूछताछ करती पुलिस टीम।
सनौली। यमुना नदी में पूर्णिमा पर स्नान करते समय दौरान चाचा-भतीजा गहरे कुंड में डूब गए। बताया जा रहा है कि जनपद बदायूं निवासी नंद किशोर (19) और उसका भतीजा नन्हा (18) सिवाह में एक फैक्ट्री में काम करते हैं। वे बुधवार सुबह करीब 10 बजे पूर्णिमा के अवसर पर अन्य साथियों के साथ यमुना नदी में स्नान करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

वे सनौली यमुना घाट हरियाणा की ओर यमुना नदी में स्नान कर रहे थे। तभी गहरे कुंड में डूब गए। वहां मौजूद उनके साथियों ने शोर मचाया और मामले की सूचना यमुना पुल चौकी पुलिस को दी। इस पर सीमावर्ती दोनों राज्यों की यमुना बार्डर पर तैनात पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्राइवेट गोताखोरों को मौके पर बुलाते हुए सर्च ऑपरेशन शुरू करा दिया।
विज्ञापन

सनौली नाका इंचार्ज दलबीर सिंह, यमुना बार्डर कैराना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार मौर्य भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हादसे के संबंध में जानकारी हासिल की। नाका इंचार्ज और कोतवाली प्रभारी ने बताया कि यमुना में डूबे दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं लग सका है। फिलहाल सर्च अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed