फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   SD PG College Panipat becomes champion of Kurukshetra University Men's Kabaddi.

Panipat News: एसडी पीजी कॉलेज पानीपत बना कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पुरुष कबड्डी का चैंपियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
SD PG College Panipat becomes champion of Kurukshetra University Men's Kabaddi.
पानीपत। एसडीपीजी कॉलेज की कबड्डी टीम ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप जीतकर जिले का मान बढ़ाया। कॉलेज की टीम ने तीसरी बार यह कीर्तिमान स्थापित किया। यह प्रतियोगिता कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में संपन्न हुई। इसमें एसडी पीजी कॉलेज की टीम ने जोन और इंटरजोन की विजेता टीमों को सभी मैचों में पछाड़ते हुए पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप पर कब्ज़ा किया और स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

कॉलेज की पुरुष कबड्डी टीम ने कप्तान राहुल की अगुआई में सचिन, संजू, सुमित, अक्षय, सुमित कुमार, सागर, नवीन, शुभम, मंजीत, अभिषेक और साहिल के शानदार खेल के बूते पर सभी मैचों में एकतरफा जीत हासिल कर के इस मुकाम को हासिल किया । एसडी पीजी कॉलेज की कबड्डी टीम ने एसए जैन कॉलेज कॉलेज अंबाला सिटी को 34-25 के अंतर से, आरकेएसडी कॉलेज कैथल की टीम को 26-8 के अंतर से और राजकीय महाविद्यालय इसराना को 82-73 से हराया। विजेता छात्राओं का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर स्वागत एसडी पीजी कॉलेज प्रधान दिनेश गोयल, प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्षा डॉ सुशीला बेनीवाल, प्रो रेखा, कोच अंकुश मलिक और ग्राउंड्समैन प्रताप ने किया । उल्लेखनीय है कि इस टीम के चार खिलाड़ी अक्षय, मंजीत, शुभम और अभिषेक पहले ही ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी की टीम के लिए खेल चुके है ।
विज्ञापन




एसडी कॉलेज प्रधान दिनेश गोयल ने कहा कि राहुल, सचिन, संजू, सुमित, अक्षय, सुमित कुमार, सागर, नवीन, शुभम, मंजीत, अभिषेक और साहिल ने जो उपलब्धि हासिल की है। यह हर विद्यार्थी के लिए गौरव का विषय है । इस जीत के पीछे इन सबकी लगन और कड़ी मेहनत का हाथ है । खेल सभी के जीवन में विशेष रूप से विद्यार्थियों के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल गतिविधियों में शामिल होना हर व्यक्ति के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है । खेल न केवल शारीरिक ताकत प्रदान करते है बल्कि इनसे हम मानसिक रूप से भी शक्तिशाली और मजबूत बनते है। अब तो खेल हमें अपने पैरो पर खड़ा होने में मदद भी करने लगे है। विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेना और फिर स्वर्ण पदक जीतना अपने आप में गौरवपूर्ण उपलब्धि है
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि ऐसे खिलाडी बहुत कम होते है जो इतनी कम उम्र में बड़े कारनामे कर जाते है । इन सभी खिलाड़ियों की कामयाबी का सफ़र बहुत लंबा है और यह अभी और भी बड़ा मुकाम हासिल करेंगे। इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ सदस्य डॉ एसके वर्मा, डॉ मुकेश पुनिया, प्रो सुशीला बेनीवाल, प्रो रेखा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed