{"_id":"68c32e1d55efc142340783cb","slug":"sd-college-won-the-district-level-science-quiz-competition-panipat-news-c-244-1-sknl1016-143566-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में एसडी कॉलेज ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में एसडी कॉलेज ने मारी बाजी
Fri, 12 Sep 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 12 Sep 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते प्राचार्य डॉक्टर अनुप
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। हरियाणा राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् द्वारा जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के सभी महाविद्यालयों ने भाग लिया। एसडी पीजी कॉलेज की दो टीमों ने आयोजन में भाग लिया। इनमें से एक टीम ने जिले में प्रथम व दूसरी टीम ने जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन टीमों में बीएससी तृतीय वर्ष के निकेश, अंकित एवं बीएससी द्वितीय वर्ष की इश्मीत कौर ने बाजी मारकर पहला स्थान प्राप्त किया। इसी के साथ, बीएससी तृतीय वर्ष के राहुल, शिवम् एवं बीएससी द्वितीय वर्ष की निकिता ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इस विज्ञान स्तरीय प्रश्नोत्तरी का उद्देश्य केवल प्रश्न पूछना और उत्तर देना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में जिज्ञासा, तार्किकता और खोज की भावना को जगाना है। प्रश्नोत्तरी हमें यह सिखाती है कि ज्ञान केवल रटने से नहीं, बल्कि समझने और प्रयोग करने से विकसित होता है।
प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं के ज्ञान में वृद्धि होती है और उनमें आत्मविश्वास के भाव का संचार होता है। प्रतियोगिता के दौरान जब छात्र-छात्राएं अलग-अलग विषयों भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और आधुनिक प्रौद्योगिकी से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देते हैं तो न केवल उनका आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि वे यह भी समझ पाते हैं कि विज्ञान वास्तव में कितना रोचक और उपयोगी है। इस प्रश्नोत्तरी से यह संदेश मिलता है कि हमें हमेशा प्रश्न पूछने चाहिए, उत्तर ढूंढने चाहिए और नए विचारों को अपनाना चाहिए। उन्होनें कहा कि क्विज़ एक प्रकार की दिमागी कसरत है जिसमें प्रतिभागी सवालों के सही उत्तर देने का प्रयास करते हुए अपने बौद्धिक विकास को सक्रीय करता है ।
विज्ञापन
प्रो. प्रवीण कुमारी ने बताया कि क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पूरे जोश और जूनून के साथ हिस्सा लिया । क्विज की सफलता ने उन्हें भविष्य में भी ऐसे आयोजन करने को प्रोत्साहित किया है । क्विज छात्रों के मूल्यांकन के लिए भी एक सटीक माध्यम है।