फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Scorpio riding miscreants attacked the factory owner

ैक्टरी मालिक पर स्कॉरपियो सवार बदमाशों ने किया हमला, गोली मारने की धमकी दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Scorpio riding miscreants attacked the factory owner
पानीपत। गढ़ी सिकंदरपुर के पास स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने एक फैक्टरी मालिक पर डंडों से हमला कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने गोली मारने की धमकी दी। पीड़ित ने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किशोर गार्डन के पास रहने वाले अविरल गोयल ने बताया कि उसकी गढ़ी सिकंदरपुर में डैजल ओवरसीज के नाम से फैक्टरी है। वह 13 जून को शाम पौने सात बजे काबड़ी रोड से फैक्टरी की तरफ जा रहा था। वह जैसे ही फैक्टरी की तरफ घूमा तो पीछे से काले रंग की एक स्कॉर्पियो गाड़ी ओवरटेक करते हुए आई और आगे आकर रुकी। जिससे दो युवक उतरे और उसे गाड़ी से नीचे खींच लिया। गाली-गलौज करने लगे। उसने विरोध किया और गाली देने का कारण पूछा तो आरोपियों ने सिर में डंडा मारा और उसे धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। उसने शोर मचाया तो आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। आरोपियों ने गाड़ी से हथियार निकाला और गोली मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि पुलिस में शिकायत देने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed