{"_id":"6467eca080c12ee08903e604","slug":"scolded-for-breaking-the-bucket-died-panipat-news-c-18-1-126296-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बाल्टी टूटने पर मां ने डांटा-मारा तो किशोर ने फंदा लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बाल्टी टूटने पर मां ने डांटा-मारा तो किशोर ने फंदा लगा दी जान
विज्ञापन
पानीपत। पसीना रोड स्थित एक लेबर क्वार्टर में मां के डांटने से आहत 13 वर्षीय किशोर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोर को फंदे पर लटका देख मां ने शोर मचाया तो आस पड़ोस के लोग इकट्ठा हुए, जिन्होंने शव को फंदे से उतारकर सामान्य अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
पसीना रोड स्थित गोल फैक्टरी निवासी रवि कुमार ने बताया कि वह फैक्ट्री में बतौर सुपरवाइजर कार्यरत है। फैक्टरी के क्वार्टर में पिछले करीब चार-पांच माह से राजकुमार अपनी पत्नी सोमवती और बच्चों के साथ रह रहा है। पति-पत्नी दोनों फैक्ट्री में ही काम करते हैं। वीरवार शाम करीब पांच बजे सोमवती काम कर वापस कमरे पर लौटी। अचानक वह चीखने लगी, जिसकी चीख-पुकार सुनकर मौके पर लोग एकत्रित हो गए। इस दौरान लोगों ने देखा कि भीतर कमरे में फंदे पर उसका 13 वर्षीय बेटा राहुल लटका हुआ है। आनन-फानन में उसे फंदे से नीचे उतारा और सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रवि ने बताया कि राहुल के इस बड़े कदम को उठाए जाने के बारे में जब मां से पूछा गया तो उसने बताया कि बुधवार को बेटे ने नहाने वाली बाल्टी तोड़ दी थी। इसके चलते उसे डांट दिया था और एक-दो थप्पड़ भी लगाए थे। उसके बाद से वह नाराज था। मां का कहना है कि शायद इसी के चलते राहुल ने ऐसा कदम उठाया हो।