फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Science Olympiad winners awarded

Panipat News: साइंस ओलिंपियाड के विजेता पुरस्कृत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 03:18 AM IST
विज्ञापन
Science Olympiad winners awarded
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। आर्य बाल भारती विद्यालय में साइंस ओलिंपियाड फाउंडेशन प्रतियोगिता विजेताओं के लिए पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की देखरेख प्रधानाचार्य डॉ. अशोक आर्य ने की। विज्ञान विभाग की प्रमुख सीमा रामदेव ने इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। कॉमर्स अध्यापिका अंजली शर्मा ने सबका स्वागत किया और गणित अध्यापिका गीता रंजन ने सबका आभार व्यक्त किया। इसका श्रेय विज्ञान विभाग प्रमुख सीमा रामदेव, गणित अध्यापिका गीता रंजन, गणित अध्यापक योगेश, कॉमर्स अध्यापिका अंजली शर्मा और हिंदी अध्यापिका ज्योति दहिया रहे।


विद्यालय प्रधान रणदीप आर्य ने इसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि आज का युग विज्ञान का युग है। नई तकनीक और वैज्ञानिक आविष्कारों को महत्व देकर ही भारत को वर्ष 2047 से पूर्व विकसित राष्ट्र बनाया जा सकता है। पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न स्वर्गीय डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम ने विज्ञान और तकनीकी प्रतियोगिता का जो पौधा लगाया था, आज वह पूरी तरह फल फूल रहा है। विज्ञान के कारण आज भारत को विश्व स्तर पर सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। इसलिए सभी अध्यापकों, अभिभावकों और छात्रों को विज्ञान विषयों पर और अधिक ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed