फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   School timings changed from today, classes will start from 9:30 am

स्कूलों का समय आज से बदला सुबह 9:30 बजे से लगेंगी कक्षाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
School timings changed from today, classes will start from 9:30 am
पानीपत। प्रदेश में बढ़ती ठंड, मौसम में बदलाव और सर्दियों के आगमन को देखते हुए विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सभी राजकीय व गैर-राजकीय स्कूलों के खुलने व बंद होने समय में बदलाव किया है। अब 15 नवंबर से सभी एकल शिफ्ट वाले स्कूलों की सुबह की शुरूआत डेढ़ घंटे की देरी से होगी।
विज्ञापन

एकल शिफ्ट वाले स्कूल सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर साढ़े तीन बजे तक चलेंगे। पहले स्कूल का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक था। वहीं, दोहरी शिफ्ट वाले स्कूलों की पहली शिफ्ट का समय सुबह सात बजकर 55 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। पहले यह समय सुबह सात बजे से साढ़े 12 बजे तक था।
विज्ञापन

यह बदलाव विशेष रूप से बच्चों को सुबह की कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए किया गया है। शिक्षा विभाग ने इन बदलावों के संबंध में विस्तृत आदेश जारी किए हैं जिनका पालन करना सभी स्कूलों के लिए अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में दो स्कूल कृष्णपुरा स्थित राजकीय स्कूल और तहसील कैंप स्थित राजकीय विद्यालय डबल शिफ्ट में संचालित हैं। सर्दियों के मौसम में सुबह ठंड और शाम जल्दी अंधेरा होने के कारण यह बदलाव किया गया है। जिले में कुल 416 राजकीय स्कूल हैं जिनमें से 243 प्राथमिक विद्यालय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed