फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   School sports competitions will start from today and will continue till 8

Panipat News: स्कूली खेल प्रतियोगिताएं आज से, 8 तक चलेंगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
School sports competitions will start from today and will continue till 8
- जिला शिक्षा विभाग ने खंड स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिताओं का शेड्यूल किया जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। जिले में खंड स्तर पर स्कूली खेल प्रतियोगिताएं मंगलवार से शुरू होगी। स्कूली खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 8 अगस्त तक किया जाएगा। जिला शिक्षा विभाग ने स्कूली खेल प्रतियोगिताओं का शेड्यूल जारी करने के साथ इनके आयोजन की तैयारी पूरी कर ली हैं। खंड स्तरीय प्रतियोगिताएं लड़के व लड़कियों के विभिन्न आयु वर्ग के लिए अलग-अलग तिथियों में आयोजित की जाएंगी।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए खंड स्तर पर कार्यकारिणी कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में खंड शिक्षा अधिकारी को प्रधान, आयोजन स्थल के विद्यालय के मुखिया को सचिव और संबंधित खंड के प्राचार्य व मुख्याध्यापकों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। शिक्षा विभाग ने निर्देश दिए हैं कि खिलाड़ियों के जन्म तिथि, प्रमाण-पत्र का खंड स्तर पर सत्यापन अनिवार्य है।
विज्ञापन



जिले में इस प्रकार रहेगा खेलों का शेड्यूल-

तिथि वर्ग स्थान
क्रिकेट- 05 अगस्त अंडर-17 लड़के लक्ष्मी एकेडमी
06 अगस्त अंडर-19 लड़के लक्ष्मी एकेडमी

कराटे- 05 अगस्त लड़के जीवीएम सब्जी मंडी

06 अगस्त लड़कियां जीवीएम सब्जी मंडी

कुश्ती, जुड़ो-
05 अगस्त लड़के शिवाजी स्टेडियम
06 अगस्त लड़कियां शिवाजी स्टेडियम


खंड स्तर पर स्कूली खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 05 अगस्त से शुरू हो रहा है। खेलों के आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है।
- रवींद्र कुमार, एईओ (खेल), पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed