{"_id":"65aefc656795f124b00ee484","slug":"school-opened-defying-government-orders-panipat-news-c-244-1-pnp1004-12620-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सरकारी आदेशों को ठेंगा दिखा खोला स्कूल, सीएम फ्लाइंग ने दबिश देकर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सरकारी आदेशों को ठेंगा दिखा खोला स्कूल, सीएम फ्लाइंग ने दबिश देकर पकड़ा
विज्ञापन
ठंड में सरकारी आदेशों की अवहेलना करने वाले प्राइवेट स्कूल संचालकों के खिलाफ सोमवार को भी मुख्यमंत्री उड़न दस्ता करनाल की टीम ने जांच पड़ताल जारी रखी। इस दौरान मुख्यमंत्री उड़नदस्ता करनाल की टीम ने जिला खंड अधिकारी को भी साथ शामिल किया। संयुक्त टीम पड़ताल के लिए दोपहर करीब 12 बजे समालखा के श्री हरे कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल पहुंची।जब टीम स्कूल के मुख्य द्वार पर पहुंची तो स्कूल संचालक द्वारा दोनों गेटों को बंद किया हुआ था। संचालक को बार-बार सूचना देने के बाद भी काफी देरी से गेट खोले गए। स्कूल संचालक द्वारा स्कूल की छुट्टी कर दी गई। जब उपरोक्त टीम ने स्कूल के अंदर प्रवेश किया तो उस समय स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल मच गया। स्कूल संचालक द्वारा जल्दी-जल्दी बच्चों और अध्यापकों को स्कूल बसों में बैठाया जा रहा था। जिसके टीम ने मौके की वीडियो और फोटो लेकर सबूत जुटा लिए।
स्कूल में मैनेजर सुभाष वर्मा हाजिर मिला। जिससे हरियाणा सरकार के आदेशों की अवहेलना कर स्कूल चलाने बारे पूछा गया तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पूछताछ पर पाया गया कि सोमवार को कक्षा छठी से बाहरवीं तक के बच्चे आए थे। स्कूल में कुछ छोटी कक्षाओं जिनमें पहली से पांचवीं के बच्चे भी स्कूल ड्रेस में मिले। निरीक्षण टीम पर दबाव बनाने के लिए स्कूल मैनेजर सुभाष वर्मा ने फोन कर गांव गढी छाजू से काफी व्यक्ति और सरपंच रविंद्र को बुलाया। इन सभी के सामने टीम द्वारा आदेशों की अवहेलना कर स्कूल खोलने की बात रखी गई। जो ग्रामीणों ने स्कूल में कोई कार्यक्रम होना बतलाया लेकिन वे किसी प्रकार के कार्यक्रम का कोई साक्ष्य नहीं दे पाए। स्कूल संचालक ने हरियाणा सरकार के आदेशों की अवहेलना कर स्कूल खोलकर चलाया है। जिसके खिलाफ जिला शिक्षा अधिकारी को नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की सिफारिश की गई है।
औचक निरीक्षण के दौरान 66 अध्यापक और अन्य 22 स्टाफ सदस्य हाजिर मिले। स्कूल सुबह 10.00 बजे से ही लगाया जाना पाया गया। टीम द्वारा औचक निरीक्षण करने से संबंधित बनाई गई रिपोर्ट पर स्कूल के मैनेजर सुभाष वर्मा समेत मौका पर आए गांव गढी छाजू के सरपंच रविंद्र ने अपने हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
इस जांच टीम में मुख्यमंत्री उडनदस्ता करनाल की टीम से निरीक्षक श्रवण कुमार, उप निरीक्षक राज सिंह, सहायक उप निरीक्षक राजकुमार गुप्तचर इकाई पानीपत और ईएएसआई विरेंद्र के साथ जिला खंड शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र हुडडा भी शामिल रहे।