फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   School bus turnaround, Seven injured

स्कूल बस पलटी, छात्र घायल

Fri, 24 Jan 2014 12:23 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Fri, 24 Jan 2014 12:23 AM IST
विज्ञापन
सनौली। गीता विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल की बस गांव अतौलापुर लिंक रोड पर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। इसमें सात विद्यार्थी घायल हो गए।
विज्ञापन


चालक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में नियंत्रण खो बैठा था। घायल छात्रों को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। गीता विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल की बस वीरवर सुबह गांव मिर्जापुर से विद्यार्थियों को लेकर गांव अतौलापुर, बहरामपुर की तरफ से छाजपुर की तरफ जा रही थी।

गांव अतौलापुर से निकलते ही कुछ दूरी पर बस के आगे साइकिल चालक आ गया। बस चालक ने उसको बचाने का प्रयास किया। इसी के चलते चालक नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क से नीचे गेहूं के खेत में पलट गई। बस में बैठे 16 विद्यार्थियों में से सात विद्यार्थी घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों में छात्र प्रिंस, पंकज, निक्की, मोहित, निवासी अतौलापुर, जतिन मिर्जापुर और विकास समेत कई विद्यार्थी घायल हो गए। सूचना मिलने पर गांव अतौलापुर के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बस में फंसे बच्चों को निकाला। उनको एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस चालक की लापरवाही से ग्रामीणों में रोष है। इस बारे में स्कूल प्रिंसिपल केके भार्गव का कहना है कि कुछ छात्राें को मामूली चोट आई है। गांव में ही बच्चों को परिजनो ने प्राथमिक उपचार करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed