{"_id":"618ed741c9b5610a00270451","slug":"school-bus-panipat-news-knl894027113","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज नहीं चला रही छात्राओं के लिए स्पेशल बस,कालेज जाने में हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज नहीं चला रही छात्राओं के लिए स्पेशल बस,कालेज जाने में हो रही परेशानी
विज्ञापन
छात्राओं के लिए पिंक बसें चलाने की मांग लेकर इनसो ने सौंपा ज्ञापन
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। रोडवेज की ओर से स्पेशल बस न चलाने से छात्राओं को पिछले कई सालों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले में पिछले साल पांच पिंक सिटी बस आईं थीं, जो एक बार भी नहीं चली हैं। इस पर छात्र संगठन इनसो ने शुक्रवार को राजकीय महिला कॉलेज मतलौडा की छात्राओं की समस्या को कॉलेज के सामने रखा। उनसे मांग की गई कि रोडवेज से संपर्क कर छात्राओं की दिक्कत को दूर किया जाए।
इनसो पदाधिकारी बलराज देशवाल और राजेंद्र जैलदार शुक्रवार को प्राचार्य संदीप कंधौल से मुलाकात करने पहुंचे। प्राचार्य के नहीं मिलने पर कॉलेज के अन्य स्टाफ के समक्ष छात्राओं की समस्या को रखा। इस दौरान मौजूद छात्राओं ने मांग की कि पिंक बसों को चलवाया जाए, जिससे उनके जैसी सैकड़ों छात्राओं की परेशानी दूर हो।
राजकीय महिला महाविद्यालय मतलौडा की छात्राओं को कॉलेज आने-जाने में बेहद परेशानी होती है। उन्हें सवारी का साधन नहीं मिलना है और कॉलेज से गांव दूर होने की वजह से समस्या पेश आती है। कई बाद वह समय से कॉलेज नहीं पहुंच पातीं हैं और अनुपस्थिति की परेशानी भी झेलनी होती है। छात्र नेताओं ने कहा कि जब पिंक बसें महिलाएं एवं छात्राओं के लिए ही हैं, तो चलाई क्यों नहीं जा रहीं हैं। कालेज में लगभग 1100 से अधिक छात्राएं हैं और सवारी साधन तक नहीं। इस अवसर पर नीशा कुराना, ज्योति, पूजा, श्वेता बल्ला, सोनिया नारा, लक्ष्मी, रितु, प्रिंयका, रीना, नीरू, दीपिका समेत सैकड़ों छात्राएं मौजूद रहीं।