{"_id":"63f3719e51bac9d4ed04c839","slug":"schedule-of-examinations-panipat-news-c-18-1-35708-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत: वार्षिक से पहले होंगी अभ्यास परीक्षाएं, परिणाम में आएगा सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: वार्षिक से पहले होंगी अभ्यास परीक्षाएं, परिणाम में आएगा सुधार
विज्ञापन
फोटो संख्या-10 व 11
- वार्षिक से पहले होंगी अभ्यास परीक्षाएं, परिणाम में आएगा सुधार
- पहली से पांचवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं के लिए निदेशालय ने जारी किया शेड्यूल
- 21 से 27 फरवरी तक होगी अभ्यास परीक्षा, 13 मार्च से शुरू होंगी वार्षिक परीक्षाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले पहली से पांचवीं तक के बच्चों की वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। वार्षिक परीक्षाओं से पहले स्कूलों में अभ्यास परीक्षाएं कराई जाएंगी। इसे लेकर शिक्षा निदेशालय ने पत्र जारी किया है।
शेड्यूल के अनुसार पहली से तीसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं 20 से 25 मार्च तक होंगी और तीसरी से पांचवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 13 से 17 मार्च तक कराई जाएंगी, लेकिन इस बार कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाओं से पहले अभ्यास परीक्षाएं होंगी।
निदेशालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार निपुण हरियाणा कार्यक्रम के तहत पहली से तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों की 21 से 27 फरवरी तक अभ्यास परीक्षा होगी। अभ्यास परीक्षा के लिए विभाग की ओर से अभ्यास प्रश्न पत्र भी जारी किए गए हैं। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पहले निपुण कार्यक्रम के तहत स्कूलों में पढ़ाई कराई गई है। अभ्यास परीक्षा पहली बार होगी। इससे परीक्षा परिणाम में सुधार आएगा।
विज्ञापन
-
प्रत्येक विषय के होंगे नौ टेस्ट
जिले के प्राइमरी स्कूलों में हिंदी, अंग्रेजी और गणित के अभ्यास पेपर भेजे गए हैं। हर विषय के नौ टेस्ट होंगे। विभाग की ओर से विद्यार्थियों के लिए अभ्यास प्रश्न-पत्र और शिक्षकों के लिए आकलन प्रश्न-पत्र जारी किए गए हैं। विद्यार्थियों के लिए लगभग 50 पेज के प्रश्न-पत्र भेजे गए हैं।
वर्जन -
- अभ्यास परीक्षाओं की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्कूलों को भी इस बारे में अवगत करा दिया गया है। सभी स्कूलों में अभ्यास प्रश्न पत्र भेज दिए गए हैं।
- बृजमोहन गोयल, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
...
परीक्षा के समय खानपान का रखें ध्यान
परीक्षा के दौरान पढ़ाई जितनी जरूरी है, उतना ही खानपान, योग और जीवनशैली पर ध्यान देना आवश्यक है। बच्चों की इन जरूरतों को अभिभावक अनदेखा न करें। क्योंकि इस वक्त उन्हें मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार से परीक्षा के लिए तैयार रहने की जरूरत होती है। आम तौर पर परीक्षा के दौरान बच्चे खाना पीना भूलकर पढ़ाई में लगे रहते हैं। यह बिल्कुल सही नहीं है। पौष्टिक भोजन से स्मरण शक्ति बढ़ती है। योग से दिमाग तनावमुक्त व शरीर में स्फूर्ति रहती है। साथ ही फिटनेस भी बनी रहती है।
- सतीश नैन, आयुष योग शिक्षक।