फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Schedule for admission in colleges may be released in the first week of June

Panipat News: कॉलेजों में दाखिले के लिए जून के पहले सप्ताह में जारी हो सकता है शेड़यूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
Schedule for admission in colleges may be released in the first week of June
पानीपत। सीबीएसई व हरियाणा बाेर्ड का 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद अब कॉलेजों में यूजी कक्षा में दाखिले का दौर शुरू होगा। कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया शुरू होने को लेकर विद्यार्थियों को उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से दाखिले के शेड्यूल का इंतजार है। हालांकि कॉलेजों में एडमिशन के लिए आठ जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। एक से 20 जुलाई के दौरान मेरिट लिस्ट जारी किए जाने और 21 जुलाई से कॉलेजों में कक्षाएं शुरू होने की संभावना है। कॉलेजों में दाखिले के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य किए गए हैं। वहीं कॉलेजों में नई शिक्षा नीति के तहत पढ़ाई होगी।
विज्ञापन



उल्लेखनीय है कि जिले में इस बार 16233 विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा पास की है। इसमें हरियाणा बोर्ड के 10783 विद्यार्थी तथा सीबीएसई के 5450 विद्यार्थी शामिल हैं। वहीं, जिले के चार राजकीय, पांच एडेड और 10 सेल्फ फाइनेंस काॅलेजाें में यूजी की करीब 14 हजार सीटें हैं। इन सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जून के पहले या दूसरे सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। जिले की विभिन्न आईटीआई में भी करीब 2000 सीटों पर दाखिला होगा। शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार इस बार यूजी कक्षाओं में दाखिले के लिए ज्यादा मारामारी नहीं रहेगी। दाखिला लेने में विद्यार्थियों को ज्यादा परेशानी नहीं आएगी।
विज्ञापन

बॉक्स





पढ़ाई के लिए दिल्ली या चंडीगढ़ का रूख करते हैं करीब 20 प्रतिशत विद्यार्थी

शिक्षा विशेषज्ञों की माने तो 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद करीब 15 से 20 प्रतिशत विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली या चंडीगढ़ में चले जाते हैं। इस बार भी 20 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों का उच्च शिक्षा के लिए बड़े शहरों की ओर रूख करने की संभावना है। कुछ विद्यार्थी आर्थिक तंगी या अन्य कारण से आगे की पढ़ाई छोड़ देते हैं। वहीं, कुछ विद्यार्थी औद्वोगिक प्रशिक्षण संस्थानों की ओर रूख करते हैं। ऐसे में कॉलेजों में दाखिले का दबाव कम रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स



प्रमुख कॉलेजों में सीटों की स्थिति-

कॉलेज सीटें

आर्य कॉलेज - 2210

एसडी कॉलेज - 1810

आईबी कॉलेज - 1700

देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय पानीपत - 680

राजकीय कन्या महाविद्यलाय मडलौडा- 580

राजकीय महाविद्यालय इसराना - 390

राजकीय महाविद्यालय, बापौली - 640

वैश्य कॉलेज समालखा -440

जीए कॉलेज समालखा - 400

आर्य आदर्श कन्या महाविद्यालय मडलौडा - 950

देवी लाल कॉलेज सिवाह - 320

गीता डिग्री कॉलेज - 1590

पाइट कॉलेज - 400

एपिट कॉलेज - 420

पाइट कॉलेज - 400

जीडीआर कॉलेज - 150

(उक्त आंकड़ा पिछले वर्ष की सीटों के आधार पर है। इस बार सीटें बढ़ाई जा सकती हैं।)



वर्जन-

हरियाणा बोर्ड व सीबीएसई का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद अब उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा कॉलेजों में दाखिले का शेड्यूल जून के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। कॉलेजों में एडमिशन के लिए 8 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। निदेशालय की ओर से शेड्यूल जारी होने का इंतजार है।

- डॉ. जगदीश गुप्ता, प्राचार्य, आर्य महाविद्यालय, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed