फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Scam of Rs 4.50 crore in property tax department, woman employee dismissed

Panipat News: प्रॉपर्टी टैक्स शाखा में 4.50 करोड़ का घोटाला, महिला कर्मी बर्खास्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Scam of Rs 4.50 crore in property tax department, woman employee dismissed
पानीपत। नगर निगम की प्रॉपर्टी टैक्स शाखा में बड़ा घोटाला पकड़ा गया है। निगम की संयुक्त आयुक्त की पीए और दो अन्य कर्मचारियों ने दलालों के साथ साठगांठ कर करीब 4.50 करोड़ रुपये का घोटाला कर दिया।
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त ने मामले की जांच की तो यह घोटाला पकड़ में आया। निगम अधिकारियों ने हरियाणा कौशल विकास के अंतर्गत लगी महिला पीए को बर्खास्त कर दिया है। वहीं शाखा में नियुक्त कर्मचारियों की सीट बदल दी है।
विज्ञापन

नगर निगम के अंतर्गत शहर में करीब 1.80 लाख प्रॉपर्टी हैं। याशी कंपनी ने 2018 में इनका सर्वे किया था और तीन साल बाद इसकी रिपोर्ट दी थी। जिसमें करीब 70 हजार प्रॉपर्टी में गड़बड़ी मिली थी। इसके बाद प्रॉपर्टी आईडी रजिस्ट्री के वक्त जरूरी कर दी थी। जिसके चलते इनकी मांग बढ़ गई थी। इसी के साथ नगर निगम कार्यालय में प्रॉपर्टी आईडी ठीक कराने के लिए दलाल सक्रिय हो गए। दलालों ने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मिलकर प्रॉपर्टी टैक्स में गड़बड़ी करना शुरू कर दिया। अधिकारियों ने इनको दुरुस्त करने के लिए कई बार शिविर भी लगाए, बावजूद इसके त्रुटियां ठीक नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed