फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Scam in sugar mill again missing molasses of 30 lakhs

शुगर मिल में फिर घोटाला 30 लाख का शीरा गायब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Scam in sugar mill again missing molasses of 30 lakhs
पानीपत। अमर उजाला में 11 जनवरी को प्रकाशित खबर। - फोटो : Panipat
पानीपत। शुगर मिल पानीपत में एक बार फिर से शीरा घोटाला सामने आया है। इस बार मिल अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलीभगत कर 3181.55 क्विंटल शीरा गायब कर दिया। इस शीरे का रेट 927 रुपये प्रति क्विंटल है। इस हिसाब से ये शीरा करीब 30 लाख रुपये का है। खास बात ये है कि इस शीरे के गबन का खुलासा फर्जीवाड़ा पकड़े जाने के बाद गठित की गई जांच कमेटी की रिपोर्ट से हुआ है।
विज्ञापन

गत 6 जनवरी को शुगर मिल के एमडी ने ही औचक निरीक्षण के दौरान तीन टैंकरों में भरे जा रहे अवैध शीरे को पकड़ा था। इन टैंकरों में दो-दो लाख रुपये का ज्यादा शीरा भरा हुआ था। इस खबर को ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। मामले में 10 कर्मचारियों को निलंबित किया गया था। इसके बाद इस शीरे घोटाले की जांच करवाई गई, जिसमें कुल स्टॉक से 3181 क्विंटल शीरा कम मिला। खास बात ये है कि इससे पहले भी इसी शुगर मिल से करीब पांच करोड़ रुपये के 65 हजार क्विंटल शीरे का गबन तक हो चुका है। इसकी जांच स्टेट विजिलेंस कर रही है।
विज्ञापन

पहले पकड़े गए घोटाले के मामले में संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की चार्जशीट तैयार की जा रही है। इस बीच एक बार फिर से शुगर मिल से शीरा घोटाला पकड़े जाने से मिल अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि चार्जशीट के बाद संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों पर पुलिस एफआईआर तक दर्ज करवाई जा सकती है। अफसरों का भी कहना है कि इस मामले की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये स्टॉक मिला गायब
शुगर मिल के स्टॉक का जब कमेटी ने मिलान किया तो शुगर मिल के स्टॉक में 21524.55 क्विंटल और डिस्टलरी में 6540 क्विंटल शीरा था। कुल मिलाकर दोनों जगह पर 28064.55 क्विंटल शीरा था। इसमें से अब केवल 24883 क्विंटल शीरा मिला है। बाकी 3181.55 क्विंटल शीरा एजेंसी, कर्मचारियों और अधिकारियों की मिलीभगत से गायब कर दिया गया।
पहले आधे टैंकरों का कटवाते थे बिल, फिर भरते थे पूरा
शुगर मिल में जो टैंकर शीरा लेने आते थे उनका पहले आधा भरकर उनका वजन करवाया जाता था। इसके बाद उनको दोबारा फिर से पूरा भरवा दिया जाता था। ऐसा ही 6 जनवरी की रात को हुुआ। शीरा लेने आए तीन टैंकरों में आधा शीरा भरवाने के बाद वजन करवाया गया और बिल बनवा दिया गया। इसके बाद फिर से फर्जीवाड़ा करते हुए इनको पूरा भरा गया। एक टैंकर में करीब दो क्विंटल शीरा ज्यादा भरा गया था। कुल मिलाकर तीन टैंकरों में करीब छह लाख रुपये के ज्यादा शीरे को ले जाया जा रहा था, जिसे औचक निरीक्षण के दौरान एमडी ने पकड़ लिया।
शीरे से बनती है शराब और एथेनॉल
शुगर मिल में गन्ने के रस से चीनी बनाई जाती है। इसे बचे वेस्ट से शीरा बनाया जाता है। इस शीरे का प्रयोग शराब बनाने व एथेनॉल बनाने के काम आता है। वर्तमान में शीरे की कीमत करीब 927 रुपये क्विंटल से है। इससे पहले भी करीब 5 करोड़ रुपये का 65 हजार क्विंटल शीरे का मिल से घोटाला हो चुका है।

चार्जशीट होगी जारी
शुगर मिल में शीरे के प्रकरण पर पहले ही दस कर्मचारियों को सस्पेंड किया जा चुका है। इसके बाद स्टॉक की जांच करवाई गई थी। इसमें करीब 3200 क्विंटल शीरा गायब मिला है। अब संबंधित कर्मचारियों की चार्जशीट जारी की जाएगी। इसके बाद जांच की जाएगी। फिर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। हमारी प्राथमिकता शुगर मिल को बेहतर ढंग से चलाना है। इसमें कोई कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - नवदीप सिंह, एमडी, शुगर मिल, पानीपत।

पानीपत।  पानीपत शुगर मिल।

पानीपत। पानीपत शुगर मिल।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed