फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sarvartha Siddhi Yoga being made on the last Pradosh of the year

साल के आखिरी प्रदोष पर बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Sarvartha Siddhi Yoga being made on the last Pradosh of the year
पानीपत। साल 2021 का समापन भगवान शिव की आराधना के उत्तम अवसर प्रदोष व्रत पर हो रहा है। इस साल आखिरी प्रदोष व्रत आखिरी दिन 31 दिसंबर दिन शुक्रवार को है। कहते हैं कि शुक्र प्रदोष व्रत करने से सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
विज्ञापन

प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा प्रदोष काल में होती है। इस दिन भगवान शिव को भांग, बेलपत्र, धतूरा, मदार पुष्प, गंगाजल, गाय का दूध आदि अर्पित किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हर मास की त्रयोदशी तिथि को भगवान शिव कैलाश पर नृत्य करते हैं। इसलिए उनको प्रसन्न करने के लिए प्रदोष व्रत रखा जाता है।
विज्ञापन

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस समय पौष माह का कृष्ण पक्ष चल रहा है। पौष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 31 दिसंबर को सुबह 10:39 बजे से लग रही है। यह 01 जनवरी 2022 को सुबह 07.17 बजे तक है। प्रदोष व्रत के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 07 बजकर 14 मिनट से लग रहा है और यह रात 10 बजकर 04 मिनट तक रहेगा। इस बार का प्रदोष व्रत बहुत ही उत्तम है क्योंकि सर्वार्थ सिद्धि योग प्रदोष पूजा काल में भी रहेगा। यह योग सभी कार्यों को सफल करने वाला माना जाता है। आप जिस भी मनोकामना से व्रत रखेंगे, वह पूर्ण होगा। प्रदोष व्रत के दिन शिव पूजा का मुहूर्त शाम को 05:35 बजे से रात 08:19 बजे तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्र प्रदोष व्रत का महत्व
ज्योतिषाचार्च पंडित राधे-राधे ने बताया कि शुक्र को सुख, संपत्ति और साधन का कारण ग्रह माना गया है। शुक्र स्वयं भगवान शिव के उपासक हैं। शुक्र प्रदोष व्रत करने से सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। भगवान शिव की कृपा से आरोग्य, धन-संपदा, संतान, सौभाग्य आदि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed