फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sarpanch representative was shot due to enmity over buying family's land

Panipat News: परिवार की जमीन खरीदने की रंजिश में सरपंच प्रतिनिधि को मारी थी गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 03:30 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch representative was shot due to enmity over buying family's land
पानीपत। सुताना गांव में सरपंच प्रतिनिधि को उनकी जमीन खरीदने की रंजिश के कारण तीन गोली मारी थी। आरोपी ने पुलिस की प्रथम दृष्टता में गोली मारने के आरोप कबूल कर लिए हैं। आरोपी ने बताया कि उनके पिता ने एक एकड़ जमीन एक व्यापारी बेच दी थी। वह जमीन सरपंच प्रतिनिधि ने खरीद ली थी। जबकि उनको इससे मना कर रहा था। सरपंच प्रतिनिधि ने उनकी कोई बात नहीं मानी। पुलिस अब आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन

पुराना औद्योगिक थाना की पुलिस ने सुताना गांव की सरपंच प्रतिनिधि साेनू को गोली मारने के आरोपी गांव के ही अश्वनी काे शुक्रवार शाम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से गोली मारने का कारण पूछा। इसके साथ इसमें दूसरे साथियों व स्विफ्ट कार की जानकारी ली।
विज्ञापन

सरपंच प्रतिनिधि साेनू को वीरवार सुबह गोली मारी थी। उन्होंने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। वीरवार सुबह सात बजे बारिश के दौरान खेत में फसल देखने जा रहा था। वह खेत के नजदीक पहुंचा ताे स्विफ्ट कार सवारों ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। वह टक्कर लगते ही नीचे गिर गया। अश्वनी उर्फ कालू नीचे उतरकर उसके पेट में दो गोली और घुटने में एक गोली मार दी। वह जान बचाने के लिए गांव की टंकी की तरफ दाैड़ा। अश्वनी ने उसका पीछा किया और उन पर कई फायर किए। वह इनसे बच गया। पुराना औद्योगिक थाना के प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि पुलिस ने आरोपी अश्वनी उर्फ कल्लू को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। उसने पूछताछ में जमीन के विवाद के चलते गोली मारने की बात कबूल की है। उससे रिमांड के दौरान बाकी लोगों के बारे में पूछताछ की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed