फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sardar Patel Police Library, the foundation of a bright future for students

Panipat News: सरदार पटेल पुलिस पुस्तकालय, छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की नींव

Fri, 13 Mar 2026 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 13 Mar 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Sardar Patel Police Library, the foundation of a bright future for students
पुलिस पुस्तकालय में पढ़ाई करते विद्यार्थी। पुलिस
पानीपत। पुलिस लाइन में स्थित सरदार पटेल पुलिस पुस्तकालय युवाओं के लिए ज्ञान और अनुशासन का सशक्त केंद्र बना है। जहां विद्यार्थियों को शांत और अनुशासित माहौल मिल रहा है, जिसका लाभ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राएं -भरपूर उठा रहे हैं। पुस्तकालय में 40 विद्यार्थी पढा़ई कर रहे हैं। जिनमें से 25-30 सीईटी की परीक्षा पास कर चुके हैं।
विज्ञापन

पुस्तकालय के नोडल अधिकारी डीएसपी आत्माराम ने बताया कि पुस्तकालय का शुभारंभ तत्कालीन पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने 17 अगस्त 2024 को किया था। पुस्तकालय में लगभग 35 से 40 युवा पढ़ाई कर रहे हैं। पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विभिन्न विषयों की किताबें उपलब्ध हैं। कम्युनिकेशन स्किल को बेहतर बनाने के लिए साहित्यिक और ऐतिहासिक पुस्तकों का भी अच्छा संग्रह रखा गया है। आधुनिक अध्ययन की जरूरतों को देखते हुए यहां कंप्यूटर और प्रोजेक्टर के माध्यम से ऑनलाइन अध्ययन सामग्री तक भी पहुंच उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन परिसर और आसपास के क्षेत्र में रहने वाले जो विद्यार्थी नीट, आईआईटी जेई और सिविल सर्विस के साथ अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस पुस्तकालय में पढ़ाई करते विद्यार्थी। पुलिस

पुलिस पुस्तकालय में पढ़ाई करते विद्यार्थी। पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed