फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   sanoli jhamba mosque area becomes hotspot

हॉटस्पॉट बना सनौली-झांबा मस्जिद वाला क्षेत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
sanoli jhamba mosque area becomes hotspot
सनौली। दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी मरकज से गांव सनौली खुर्द मस्जिद में आए जमात के दो लोगों को महाराष्टृ में कोरोना पॉजिटिव आने से उपायुक्त पानीपत हेमा शर्मा के आदेश पर गांव को दो दिनों से सील किया हुआ है। सनौली-झांबा मस्जिद इलाके में जिस जगह पर महाराष्ट्र के जमाती ठहर कर गए हैं, उस जगह को पूरी तरह से सील किया हुआ है। मस्जिद का क्षेत्र कोरोना वायरस संक्र मण का हॉटस्पॉट बन गया है। मतलब इन इलाकों में संक्र मण का खतरा सबसे ज्यादा है। उन जगहों पर घरों के बाहर स्वास्थ्य विभाग ने सभी परिवार के सदस्यों को घर के अंदर ही रहने व क्वारंटीन होने के आदेश चस्पाए गए हैं। उन घरों में कोई मिलने भी नहीं आएगा। डॉक्टरों की टीम सहित पुलिस द्वारा पूरे गांव में सघन जांच की जा रही हैं। गांव ही हर गली में महिला पुलिस बल सहित पुलिस कर्मी तैनात हैं। गांव के अंदर छोटी गलियों में ग्राम पंचायत व सचिव व चौकीदार गांव के समाजसेवी लोगों के साथ लोगों को घरों में रहने की अपील कर रहे हैं। आला अधिकारियों के आदेश पर फिलहाल पूरे गांव को सील कर दिया गया है। अब किसी भी बाहरी व्याक्ति का प्र वेश नहीं हो सकता है। गांव में 24 घंटे में दो घंटे के लिए सुबह 8 से 10 बजे तक जरूरत का सामान लेने के लिए दूरी बनाए रखकर लाने की छूट दी गई थी। गांव की सभी दुकानों के अलावा मेडिकल स्टोर और डॉक्टरों की दुकानें बंद रखने णके आदेश दिए गए। उन्हें दिन में सुबह 8 से 10 बजे दो घंटे तक ही खोलने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्र शासन ने स्वास्थ्य विभाग के साथ गांव में नक्शा तैयार कर गांव के हर चैक चैराहे पर पुलिस बल तैनात किया है। गांव में सभी को घरों के अंदर रहने और बाहर ना निकलने की हिदायत दी है। साथ ही गांव में किसी को ना आने और गांव से बाहर के लोगों के प्रवेश पर पूर्णतया रोक लगा दी गई है। गांव के चारों ओर की सीमाएं सील कर दी गई हैं। गांव के चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। साथ में महिला पुलिस कर्मी भी तैनात की गई हैं। गांव की गलियों में पूरी तरह से सन्नाटा छायं हुआ है। सनौली थाना एसएचओ सुरेंद्र दहिया, डॉ. दिव्या ने गांव में लाउडस्पीकर से गामीणों को आह्वान किया कि कोई भी घरों से बाहर नहीं निकलेगा। अगर कोई बाहर गया हैं तो वो जल्दी ही अपने घरों में चले जाएं और गांव में घरों के अंदर रहें। गांव को सील कर दिया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों 19 से 24 मार्च तक गुजरात की जमात जिस मस्जिद वाली जगह पर रही थी उस जगह पर सीएचसी उझा की इंचार्ज डॉ. दिव्या, स्वास्थ्य शिक्षा विस्तारक राजेश गाहल्याण ने स्पेशल महिला पुलिस बल सहित पुलिस कर्मियों की टीम लगाकर गांव को सील कर दिया गया है। गांव की चारों ओर से सीमाएं पूरी तरह से बंद कर दी गई हैं। हर गली, चौराहे पर चारों ओर पुलिस बल तैनात रहेगी जो किसी को गांव में नहीं घुसने देगी और गांव में घरों से किसी को नहीं निकलने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमात ठहरने वाली जगहों पर चस्पा किए गए नोटिस
महाराष्टृ की जमात सनौली-झांबा मस्जिद व मदरसे में कई दिनों तक रही और कई घरों में भी जमात के लोग गए थे। स्वास्थ्य विभाग ने उन घरों के बाहर दरवाजे पर नोटिस चस्पाए हैं कि कोई इन घरों से बाहर नहीं निकलेगा और कोई इन घरों में बाहर से नहीं आएगा। घरों के अंदर सभी सदस्यों की स्वास्थ्य विभाग जांच कर रहा हैं।
गांव के सभी 808 घरों में 5 हजार 56 लोगों के सर्च अभियान चला किया सर्वे
सीएचसी उझा इंचार्ज डॉ. दिव्या ने बताया कि सनौली-झांबा मस्जिद की दो मुस्लिम कालोनी सहित सनौली खुर्द के पूरे गांव में डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों, आशा वर्करों, आंगनवाड़ी वर्करों सहित 40 स्वास्थ्य वर्करों की 10 टीमों ने गांव के सभी 808 घरों में घर-घर जाकर सर्वे किया गया था। सर्वे में 14 लोगों को खांसी, जुकाम आदि पाई गई जिनको जांच के साथ दवाईयां दी गई हैं। गांव के सभी परिवारों के 5 हजार 56 सदस्यों की स्क्र ीनिंग की जा रही है। सनौली झांबा की दोनों मुस्लिम कालोनी सहित पूरे सनौली खुर्द गांव में किसी को बाहर जाने व बाहर से गांव में ना जाने के निर्देश दिए हैं। हर घर के हर इंसान के स्वास्थ्य संबंधी जांच के लिए सर्वे टीम लगातार संपर्क में है।
मस्जिद और मदरसे के 17 सदस्यों को किया होम क्वारंटिन
जिला प्र शासन के निर्देश पर सनौली-झांबा में जिस मस्जिद और मदरसे में महाराष्टृ की जमात के 10 लोग पांच दिनों तक रहे थे और उनमें से जमात के दो लोगों को कोरोना पॉजिटिव मिलने पर अब मस्जिद के इंचार्ज असजद सहित उसके साथ परिवार के अन्य 17 सदस्यों को घर के अंदर रहने के स्वास्थ्य विभाग ने आदेश दिए हैं और उन सभी को होम क्वारंटिन कर उनके घर के गेट पर नोटिस चस्पाया गया है। मस्जिद के उस गेट पर पुलिस बल तैनात है। कोई मदरसे व मस्जिद में बाहर से प्र वेश ना कर सके और साथ लगते मदरसे में भी पुलिस बल गेट के बाहर तैनात की गई है।
मस्जिद और मदरसे पर पुलिस बल तैनात
सनौली-झांबा में जिस मस्जिद और मदरसे में महाराष्टृ की जमात के 10 लोग पांच दिनों तक रहे थे और उनमें से जमात के दो लोगों को कोरोना पॉजिटीव मिलने पर जिला प्र शासन के निर्देश पर अब मस्जिद के गेट पर पुलिस बल तैनात है ताकि कोई मदरसे व मस्जिद में बाहर से प्र वेश ना कर सके। साथ लगते मदरसे में भी पुलिस बल गेट के बाहर तैनात किया गया है। मस्जिद में अधिक लोग के आने पर रोक लगाई गई है।
घरों के अंदर कैद हुआ सनौली गांव
गांव सनौली खुर्द को जिला प्र शासन द्वारा सील करने के आदेश दिए जाने पर गांव की हर गली, चैराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी को भी गांव से बाहर ना निकलने तथा बाहर से किसी को भी गांव में ना आने के आदेश हैं। जिससे गांव में सभी अपने-अपने घरों के अंदर दरवाजे बंद कर बैठे हैं। गांव की किसी भी गली में बच्चा भी खेलता नजर नहीं आ रहा। पूरे गांव के लोग गांव सील होने पर घरों में ही कैद होकर रह गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग का क्या है कहना
गांव उझा स्थित सीएचसी इंचार्ज डा. दिव्या ने बताया कि महाराष्टृ के पुणे में जमात के दो लोगों को कोरोना पॉजिटीव पाए जाने की जानकारी मिली हैं। जमात के 10 लोग 19 से 23 मार्च तक सनौली-झांबा मस्जिद में रहे थे। सनौली-झांबा मस्जिद में पांच दिनों तक ठहरे जमात के 10 लोगों में से 2 लोगों को पूना, महाराष्टृ में कोरोनो पॉजिटीव आने पर गांव में 10 अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। चार गाड़ियों से गांव के हर घर को सेनेटाईज किया जा रहा है। हर घर में स्वास्थ्य कर्मी हर परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य संबंधी जांच की जा रही है। अभी तक कोई संदिग्ध नहीं मिले हैं। कुछ के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही मामला सामने आ सकते हैं। अभी गांव के कुछ घरों में लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
किनके संपर्क में आए, ये जानकारी भी जुटाई जा रही
मस्जिदों में पाए गए दूसरे राज्यों व विदेश से आए इन लोगों से यह जानकारी भी ली जा रही है कि वे इस दौरान किन लोगों के संपर्क में आए हैं। इसी को लेकर पूछताछ की जा रही है कि ये लोग किन से मिले हैं, कहां-कहां गए हैं। हालांकि अभी तक कुछ ठोस सामने नहीं आया है।
मस्जिदों में चलाया सर्च अभियान
जिला प्रशासन के निर्देश पर नायब तहसीलदार अनिल कुमार, सनौली थाना एसएचओ सुरें द्र दहिया ने पुलिस टीम सहित गांव सनौली-झांबा, पत्थरगढ़, गढ़ी बेसक, राणा माजरा में मस्जिदों में पहुंचे। सरपंचों के साथ टीम ने मस्जिदों में सर्च अभियान चलाया। पुलिस टीम ने लोगों से संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाने का प्र यास किया। सर्च अभियान में सनौली थाना एसएचओ सुरें द्र दहिया ने बताया कि मस्जिदों में बाहर से आए जमात में महिलाओं व लोगों को कोरोना वायरस के संक्र मण का मामले सामने आए हैं। हरियाणा सरकार ने पूरे प्र देश में अलर्ट जारी किया हुआ है। सनौली थाना के अंतर्गत आने वाले गांवों में मस्जिदों में छापेमारी की गई है।

डीएसपी ने क्या कहा
डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि गांव सनौली खुर्द मस्जिद में महाराष्टृ से जमात आई थी। महाराष्ट्र में दो लोगों को कोरोना पॉजिटीव मिलने पर पूरे गांव को सील किया गया है। गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्क्र ीनिंग की गई है। गांव में पुलिस की ओर से नाके लगाकर सील किया गया है ताकि कोई बाहर से गांव में ना आ-जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed