फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sanjivani of the refinery to the health department

Panipat News: स्वास्थ्य विभाग को रिफाइनरी की संजीवनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Sanjivani of the refinery to the health department
पानीपत। पानीपत रिफाइनरी स्वास्थ्य विभाग को संजीवनी दे रही है। विभाग को रिफाइनरी ब्लड सेपरेटर मशीन दे चुकी है। सीबी नेट मशीन सौंपने की तैयारी चल रही है। कई और मशीनें रिफाइनरी ने उपलब्ध कराई है। अब विभाग ददलाना और बापौली सीएचसी को फर्स्ट रेफरल यूनिट के रूप से डेवलप करने में मदद करेगा। इन स्वास्थ्य केंद्रों को डेवलप किया जा रहा है। उन्हें अपग्रेड करने में जिन-जिन मशीनों और संसाधनों की विभाग को आवश्यकता है। रिफाइनरी ने उस सामान की लिस्ट मांगी है। इस संबंध में रिफाइनरी के अधिकारियों की सिविल सर्जन के साथ मीटिंग भी हो चुकी है। इसके अलावा सिविल सर्जन ने अपने स्तर पर भी मशीनों, स्टाफ व अन्य सामान की मुख्यालय में डिमांड भेजी है।
विज्ञापन

रिफाइनरी के नेफ्ता क्रेकर प्लांट का विस्तार हो रहा है। इसलिए ददलाना स्वास्थ्य केंद्र को विकसित किया जाना जरूरी है। ददलाना सीएचसी के आपातकाल विभाग को अत्याधुनिक बनाया जा रहा है। यहां बर्न वार्ड, ऑपरेशन थियेटर, मैटरनल हेल्थ चाइल्ड केयर यूनिट बनेगी। यहीं पर सिजेरियन डिलीवरी भी होगी। एसएनसीयू वार्ड पर भी यहां काम चल रहा है। रिफाइनरी इन सभी प्रोजेक्टस पर सहयोग करेगी। ऐसे ही बापौली सीएचसी को एफआरयू में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

रिफाइनरी भी कारपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत स्वास्थ्य विभाग के सहयोग में साथ आई है। रिफाइनरी स्वास्थ्य विभाग को दो सीबी नेट मशीनें उपलब्ध करवा रहा है। रिफाइनरी ने ये मशीनें मंगवा भी ली हैं। अब इन मशीनों को सौंपने की तैयारी की जा रही है। सिविल सर्जन के साथ कागजी कार्रवाई चल रही है। इसी माह स्वास्थ्य विभाग को ये मशीनें सौंप दी जाएंगी। इन मशीनों की कीमत 70 लाख रुपये है। एक मशीन सिविल अस्पताल और दूसरी समालखा अस्पताल में स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने ददलाना और बापौली को एफआरयू में अपग्रेड किया जा रहा है। इन स्वास्थ्य केंद्रों में सीजेरियन डिलीवरी भी शुरू करनी है। आपातकाल वार्ड को अत्याधुनिक बनाया जाना है। एसएनसीयू वार्ड भी तैयार करना है। रिफाइनरी इन सभी प्रोजेक्टों में स्वास्थ्य विभाग के साथ आई है। इस संबंध में रिफाइनरी के अधिकारियों के साथ बैठक भी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed