फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sangh reduced the time of educational class

Panipat News: संघ ने शैक्षिक वर्ग का समय घटाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 02:44 AM IST
विज्ञापन
Sangh reduced the time of educational class
पानीपत। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने स्वयंसेवकों के तीनों वर्षों के शैक्षिक वर्ग का समय घटा दिया है। इसमें प्रथम और तृतीय वर्ष के शैक्षिक वर्ग के समय में क्रमश: सात और पांच दिन घटाए हैं। यह समय आगामी वर्ष से प्रभावी होगा। अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा ने पानीपत के पट्टीकल्याणा गांव स्थित सेवा साधना एवं ग्राम विकास केंद्र में 12 से 14 मार्च तक चली बैठक में इस पर अपनी मोहर लगा दी है। साथ ही संघ में नई जिम्मेदारियां भी तय की हैं। इनका भी सभी प्रांतों में संदेश भेजा गया है।
विज्ञापन

बुधवार को बैठक के अन्य विषयों पर चर्चा की गई। सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का 16 मार्च तक का यहां प्रवास है। सभा ने तीन दिन चली बैठक में एक प्रस्ताव व पांच आयामों पर चर्चा करने के साथ संघ के शैक्षिक वर्ग के समय को लेकर भी फैसला लिया। संघ के एक जानकार ने बताया कि आगामी वर्षों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रशिक्षण वर्गों का समय कम किया गया है। हालांकि संघ के किसी प्रचारक या प्रचार प्रमुख ने इसकी पुष्टि नहीं की है। हरियाणा प्रांत के प्रचार प्रमुख राजेश से समय को लेकर जानना चाहा तो उन्होंने इससे संबंधित जानकारी न होने की बात कही।
विज्ञापन

--------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ग पहले अब (दिन)
प्रथम 21 15
द्वितीय 21 20
तृतीय 30 25
-------------------------------------
अनुमोदन पर शैक्षिक वर्ग
संघ में स्वयंसेवकों का शैक्षिक वर्ग कराया जाता है। प्रचारक या स्थानीय टीम के अनुमोदन पर ही स्वयंसेवक को तीन वर्षों के शैक्षिक वर्ग में शामिल किया जाता है। प्राथमिक वर्ष सात दिन का होता है। इसमें अधिकतर स्वयंसेवक शामिल होते हैं। इसके छह महीने या एक वर्ष के बाद प्रथम वर्ष होता है। इसमें शाखा का नियमित स्वयंसेवक ही जाता है। या उसके पास संगठन में दायित्व होता है। स्वयंसेवक प्रथम वर्ष अपने खर्च पर करता है। इस दौरान वह मोबाइल से दूर रहता है। यह साल में दो बार होता है। एक बार में 200 से 300 स्वयंसेवक शामिल होते हैं। इसके दो साल बाद द्वितीय वर्ष में प्रथम वर्ष करने वाले स्वयंसेवकों को प्रचारक के अनुमोदन पर शामिल किया जाता है। एक प्रांत का एक वर्ग होता है। तृतीय शैक्षिक वर्ग रेशम बाग नागपुर महाराष्ट्र में होता है। ये साल में एक या दो बार होते हैं। यह द्वितीय वर्ष करने के तीन साल बाद होता है। शैक्षिक वर्ग में शारीरिक, बौद्धिक, मानसिक, सामाजिक व धार्मिक विषयों के बारे में बताया जाता है। इसके बाद किसी भी संगठन की जिम्मेदारी ले सकते हैं।

हरियाणा के अलावा कई प्रदेशों में बदलाव
सभा ने हरियाणा सहित कई प्रदेशों में बदलाव किए हैं। डॉ. शैलेंद्र कुमार को उत्तराखंड का प्रांत प्रचारक और चंद्रशेखर को सह प्रांत प्रचारक नियुक्त किया है। कुछ प्रचारकों का स्थानांतरण भी किया है। अयोध्या के विभाग प्रचारक संजय को अवध का सह प्रांत प्रचारक लगाया है। गोंडा के विभाग प्रचारक सुरजीत को गोरखपुर का सह प्रांत प्रचारक लगाया है। अवध के सह प्रांत प्रचारक मनोज को पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के सह संपर्क प्रमुख और गोरक्षपुर के सह प्रचारक अजय को क्रीड़ा भारती में लगाया है। अखिलेश को कानपुर विभाग प्रचारक से क्षेत्र शारीरिक प्रमुख की जिम्मेदारी दी है। शैलेंद्र पांडेय उत्तराखंड प्रांत प्रचारक लगाए। वे अभी तक जयपुर के प्रांत प्रचारक थे। प्रांत संघचालक ब्रज और शशांक भाटिया होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed