फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sangh is expanding through Join RSS in Haryana

Haryana: ज्वाइन RSS के जरिए हो रहा संघ का विस्तार, प्रदेश के 41,504 नए लोगों ने संघ से किया संपर्क

Tue, 14 Mar 2023 08:27 AM IST
नवीन दलाल कुलदीप राठी, समालखा (हरियाणा)
कुलदीप राठी, समालखा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 14 Mar 2023 08:27 AM IST
सार

अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की वार्षिक बैठक के पहले दिन संघ कार्य के विस्तार, लक्ष्य और योजनाओं पर बात की गई। पहले दिन ही प्रेसवार्ता में संघ के सह सरकार्यवाह मनमोहन वैद्य ने डिजिटल तरीके से विस्तार की जानकारी दी थी।

विज्ञापन
Sangh is expanding through Join RSS in Haryana
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : एएनआई

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रदेश में तेजी के साथ विस्तार किया जा रहा है। इसके तहत हरियाणा के विभिन्न जिलों से 41,504 लोगों ने संघ से संपर्क किया है। इनमें गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्रों से करीब 15 हजार लोगों के आवेदन मिले हैं । ज्वाइन आरएसएस के माध्यम से संघ से जुड़ने की इच्छा रखने वाले इन लोगों में सर्वाधिक विद्यार्थी हैं। साथ ही अन्य लोगो में इंजीनियर, प्राइवेट कंपनी कर्मचारी, व्यापारी, वर्तमान एवं पूर्व सैन्यकर्मी, किसान, डॉक्टर, वकील, सरकारी कर्मचारी, प्रोफेसर तथा बैंक कर्मचारी भी सम्मिलित हैं।

विज्ञापन


संघ आज अपनी स्थापना के 100वें वर्ष में पहुंचने वाला
आम तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में लोग शारीरिक व्यायाम गतिविधि व शाखाओं के माध्यम से जुड़ते हैं। अब डिजिटल युग में संघ का यह डिजिटल प्लेटफार्म इसके विस्तार में सहायक सिद्ध हो रहा है। इस तरह के निरंतर प्रयोगों के कारण संघ आज अपनी स्थापना के 100वें वर्ष में पहुंचने वाला है। विदित हो कि अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की वार्षिक बैठक के पहले दिन संघ कार्य के विस्तार, लक्ष्य और योजनाओं पर बात की गई। पहले दिन ही प्रेसवार्ता में संघ के सह सरकार्यवाह मनमोहन वैद्य ने डिजिटल तरीके से विस्तार की जानकारी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed